घर में घुसे 5 बदमाश महिला को बांधकर लूटने लगे गहने, ढाल बने पति का उसी के सामने किया मर्डर

Gujarat News, भावनगर। गुजरात में भावनगर के शिहोर में एक दंपति पर जानलेवा हमला कर सोने-चांदी के गहने लूट लिए गए। लुटेरों ने घर में घुसकर पत्नी के सामने ही उसके पति की हत्या कर दी। इसके बाद सारे गहने लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस हत्यारे लुटेरों की तलाश में जुटी है।

robbers killed man and looted his wife

पुलिस के मुताबिक, वारदात धांधली गांव में हुई। जहां संजय बिजलभाई परमार नामक शख्स अपनी पत्नी राधाबेन के साथ घर में सो रहे थे। अचानक पांच लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। उन्होंने राधाबेन को बांधकर गहने लूट लिए। संजय बिजलभाई परमार ने विरोध किया तो धारदार हथियार से वार कर उसको गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गए।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

घायल संजयभाई को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टर उनकी जान बचा नहीं सके। मृतक संजय बिजलभाई परमार की पत्नी राधाबेन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं, मृतक संजय बिजलभाई परमार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कुछ दिनों पहले भी एक वृद्ध दंपति की हत्या कर दी गई थी। तब भी लूट हुई थी। ऐसे में दूसरी घटना के कारण स्थानीय लोगों में दहशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+