गुजरात में 11 बैलगाड़ियों संग निकली किसान की बारात, अनूठी शादी देखने दूर-दूर से पहुंचे लोग

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट जिले के जामकंडोरणा स्थित एक गांव में किसान ने पुरखों की परंपरा निभाते हुए बेटे की बारात कार या बस जैसे वाहनों में नहीं, बल्कि बैलगाड़ी लेकर निकाली। बारात के लिए 11 बैलगाड़ियों का इंतजाम किया गया और दूल्हे को इन्हीं के जरिए शादी के मंडप तक ले जाया गया। इस शादी को देखने के लिए दूर-दूर के लोग आ जुटे। सबने ​इस किसान की प्रशंसा की। अब इस शादी के चर्चे हो रहे हैं।

दूल्हे के पिता ने बैलगाड़ियों से कराई बारात

दूल्हे के पिता ने बैलगाड़ियों से कराई बारात

जानकारी के अनुसार, यह शादी जामकंडोरणा के कानावडाला गांव में हुई। यहां मथुरभाई रणछोड़भाई वरसाणी नामक किसान के बेटे दर्शन का रिश्ता जामदादर गांव के सुरेशभाई नरशीभाई राबड़िया की बेटी दिग्मिता से तय हुआ था। दोनों से ठीक पहले दर्शन के पिता ने बारातियों को यह कहकर चौंका दिया कि वे ऐसा ब्याह करेंगे, जो सब याद रखेंगे। उन्होंने बताया कि बारात बैलगाड़ियों से जाएगी।

सजाए गए बैल, लगा जैसे कोई ​मूवी सेट लगा हो

सजाए गए बैल, लगा जैसे कोई ​मूवी सेट लगा हो

फिर क्या था बैल और बैलगाड़ियां सजाई गईं। धांसू बैल चुने गए और उन्हें बाकायदा रथ के जैसा रूप दिया। वैसे, वहां देखने वाले लोग ये भी चर्चा कर रहे थे कि आमतौर पर बेटे की बारात अच्छे से अच्छी कार में ले जाने की हर पिता की चाहत होती है, लेकिन मथुरभाई ने पुरानी परंपरा को जीवंत करने के लिए बैलगाड़ियां लीं। सालों बाद नजर आई इस तरह की बारात को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में उमड़ पड़े।

पहले सब ऐसे ही बारात करते थे

पहले सब ऐसे ही बारात करते थे

वहीं, इस बारात के बारे में वरसाणी और राबड़िया परिवार कहना है कि जब पुराने जमाने में कार और बस जैसी सुविधाएं नही थीं, तो बारात बैलगाड़ी में ले जाने की परंपरा थी। ऐसे में उनके पूर्वजों ने भी वही किया था। अब पुरानी परंपरा को जीवंत करने के लिए ऐसा किया गया है।

संपन्न होने के बावजूद दोनों परिवारों ने ऐसा किया

संपन्न होने के बावजूद दोनों परिवारों ने ऐसा किया

दोनों परिवार सुखी और संपन्न हैं। इसके होने के बावजूद बैलगाड़ी में बारात निकालने का निर्णय लिया गया। इसमें संबंधियों ने भी पूरी दिलचस्पी ली।

 200 लोगों की बारात, 11 बैलगाड़ियों का इंतजाम

200 लोगों की बारात, 11 बैलगाड़ियों का इंतजाम

बारात करीब 200 लोगों की थी, जिसमें 11 बैलगाड़ियों का इंतजाम किया गया था। यही बारात लेकर दूल्हा शादी के मंडप में पहुंचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+