पत्नी को पति की सुननी थी चीख तो प्रेमी ने कत्ल करते हुए फोन पर सुनाई आवाज
राजकोट । गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार को हत्या की गई युवक की लाश मिली थी। इस मामले की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि पत्नी ने खुद ही अपने पती की हत्या के लिए प्रेमी को भेजी थी। इतना ही नहीं पत्नी ने अपने प्रेमी को कहा था कि मुझे उसकी चीखें सुनाई देनी चाहिए। इसीलिए प्रेमी ने खून करते समय मोबाइल पर चीखें भी सुनवाईं।

कोठारिया साल्वेंट के पास शनिवार को मच्छोनगर में रहनेवाले परेश नाथाभाई गोहिल की लाश मिली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी किरण पर संदेह हुआ। इसके बाद किरण ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने ही पति की मार से तंग आकर अपने प्रेमी मयूर उर्फ मयलो चंदूभाई चावडिया को हत्या करने के लिए भेजा था।
पत्नी के इस खुलासे के बाद पुलिस ने प्रेमी मयूर को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। प्रेमी मयूर के मुताबिक किरण और उसके पति के बीच में आए दिन झगड़े होते थे। इसी दौरान उसका किरण के साथ प्रेम संबंध बन गया। कुछ दिनों पूर्व किरण ने उससे कहा कि परेश को जान से मारना होगा।

साथ ही उसने यह भी कहा था कि अगर तुम उसे नहीं मारोगे तो वह तुम्हें मार देगा। साथ ही किरण ने कहा कि तुम जब उसका खून करो तब मुझे उसकी चीखें सुननी है, जिसके कारण उसने हत्या करते वक्त फोन पर किरण को परेश की चीखें सुनाई। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ेंः पिता का करोड़ों का बिजनेस छोड़ गुजरात के जिस बेटे ने हिमाचल में मांजे बर्तन, उसे महिंद्रा से मिला ऑफर












Click it and Unblock the Notifications