फेसबुक पर हुई दोस्ती शादी तक पहुंची, 7 फेरे लेने के बाद झगड़ा, मिनटों में ही हो गया तलाक!

युवक-युवती के बीच फेसबुक की दोस्ती शादी तक पहुंची, मगर 7 फेरे लेते ही टूट गई, सोचिए क्या बीती होगी जब..

Gujarat News, राजकोट। अफ्रीका में नौकरी कर रहे खेड़ा जिले के एक युवक की फेसबुक पर गोंडल की युवती से आंखें चार हो गईं। दोनों के बीच दोस्ती की बात बढ़कर शादी तक जा पहुंची। दोनों के घरवाले राजी हो गए तो मंडप में वे दोनों दूल्हे-दुल्हन के रूप में मं​डप में सात फेरे भी ले लिए। मगर, दोनों पक्ष में वहीं किसी बात को लेकर तू तू-मैं मैं हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि जिस मंडप में शादी हुई, उसी मंडप में कुछ मिनटों बाद दोनों का तलाक करवा दिया गया।

दोनों ने फेरे लिए और भोजन तक पहुंचे

दोनों ने फेरे लिए और भोजन तक पहुंचे

इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की। हालांकि, झगड़ा दुबारा प्यार में नहीं बदला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक-युवती के प्यार की खातिर दोनों परिवार करीब आए थे। बीते शनिवार रात को लड़के वाले शादी करने गोंडल पहुंचे। जहां न सिर्फ शादी की विधि शुरू हो चुकी थीं बल्कि दोनों ने फेरे भी ले लिए थे। तभी अचानक भोजन के समय ही लड़के और लड़की वालों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

 'मंडप मध्ये तलाक'

'मंडप मध्ये तलाक'

मामला इतना गरमाया कि, ना सिर्फ पुलिस को बुलाना पड़ा बल्कि शादी करवाने वाले ब्राह्मण को 'मंडप मध्ये कन्या बुलाने का समय' के बदले 'मंडप मध्ये तलाक का समय' का नाद लगाना पड़ गया। यह दृश्य देखकर शादी में शामिल होने आए लोग भी हतप्रभ रह गए।

..और अपना-अपना सामान समेटा

..और अपना-अपना सामान समेटा

पुलिस के हस्तक्षेप के बीच पक्षों ने अपने-अपने एडवोकेट को भी बुला लिया। शादी के लिए एक-दूसरे को दी गई चीजों की अदला-बदली शुरू हो गई। 7 फेरे होने के कुछ ही मिनटों में उसी मंडप में दोनों का तलाक करा दिया गया। दोनों की कोर्ट में हुई शादी के तलाक की कार्रवाई भी शुरू हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+