19 साल बाद जन्मी जुड़वां बेटियां, बैंड-बाजे पर जमकर नाचा पूरा परिवार

Gujarat News, राजकोट। लड़के के जन्म पर तो ज्यादातर मां-बाप खुशी से चौड़े हो जाते हैं। मगर, क्या होता है जब शादी के सालों के बाद किसी के घर किलकारी गूंजें। वह भी लड़के की नहीं, बल्कि लड़की की। ऐसे में दो ही चीजें ज्यादा सुनने के मिलतीं हैं, या तो परिवार खुद पर बोझ महसूस करने लगता है, या फिर कहीं जमकर उत्सव मनाया जाता है। बेटी के जन्म पर खुशी क्या होती है, ये गुजरात में देखने को मिला है।

Rajkot couple Become Parents Through Ivf Technology, After 19 years of their marriage

यहां राजकोट के चांदेग्रा परिवार में एक दंपति की शादी के करीब 19 साल बाद संतान हुई है। वह भी एक नहीं, बल्कि दो बेटियों के रूप में। इस दंपति ने IVF टेक्नोलॉजी की मदद ली और अतंत: उनके यहां अब किलकारी गूंज उठीं। परिजनों को जब भनक लगी कि शिशु की सफल डिलीवरी हुई है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उस पर भी तब जबकि, शादी के सालों बाद संतान जो हुई।

rajkot-couple-become-parents-through-ivf-technology

फिर क्या था परिवार ने बैंड-बाजे वाले बुलवाए और पूरे जोश-उत्साह के साथ बच्चियों का गृहप्रवेश कराया। परिवार में जिनके यहां यह खुशी मनी, वे दंपति हैं शैलेशभाई चांदेग्रा और पत्नी जयश्रीबेन। वैसे तो इनके पास भगवान का दिया सबकुछ था, मगर वे संतान के लिए तरस रहे थे। अब आस-पड़ोस के लोग भी बेटियों के प्रति परिवार की उनकी इन भावनाओं की प्रशंसा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+