PUBG खेलने पर राजकोट में रोक हटी, 2 महीने बाद कमिश्नर ने रात में ये फैसला लेकर चौंकाया
Gujarat News, राजकोट। गुजरात में कई शहरों में पब्जी (PUBG Game) खेलने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यहां सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में इस गेम पर प्रतिबंध दो महीने तक और रहेगा। वहीं, राजकोट के पुलिस कमिश्नर ने पब्जी प्रेमियों के हक में फैसला लेते हुए चौंकाने वाली घोषणा की है। पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल (Rajkot police commissioner Manoj Agrawal, IPS-1991) ने 6 मार्च को राजकोट में PUBG पर लगाई रोक अब हटा ली है। मालूम हो कि बच्चों में हिंसा और मानसिक हालत बिगड़ने की शिकायतें मिलने पर गुजरात में PUBG पर रोक लगा दी गई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने भी सरकार से सफाई मांगी थी।

चीन ने पब्जी को प्रतिबंधित किया, राजकोट में प्रतिबंध हटा
पब्जी की शिकायतें मिलते रहने पर जहां गुजरात समेत भारत के कई ज्यादातर राज्यों में इसे प्रतिबंधित कर दिया गया, वहीं दुनिया के तमाम देशों ने भी इस पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। चीन ने भी हाल ही प्रतिबंध की घोषणा की है। मगर, राजकोट सिटी के कमिश्नर ने यह प्रतिबंध हटाने की घोषणा कर पब्जी प्रेमियों को खुशखबरी दी है। उनका मानना है कि वैकेशन के चलते यह रोक हटाई है। उधर, हाईकोर्ट ने अहमदाबाद में और दो महीने यह प्रतिबंध जारी रखने की घोषणा पर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट की ओर से कहा गयाहै कि वैकेशन सीजन के बावजूद प्रतिबंध लगा हुआ है। अगर, बच्चो में गुस्से एवं आक्रामकता नहीं देखने को मिलती है तो प्रतिबंध की आवश्यकता नहीं रह जाती। अमूमन बच्चों के परिजनों ने पाया है कि पब्जी के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी, क्योंकि वे अधिकांश समय मोबाइल पर इसी गेम को खेलने में बिताते रहते थे।

PUBG खेलने पर हो सकती है जेल
राजकोट पुलिस कमिश्नर ने अब पब्जी बैन खत्म करके चौंकाया है, मगर इससे पहले मार्च में उन्होंने पब्जी खेलने वालों पर कड़ा एक्शन लिया था। मार्च के मध्य में दो दिनों में मोबाइल पर पबजी गेम खेलने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिनमें से ज्यादातर स्टूडेंट्स थे। पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने 6 मार्च को जारी किए गए नोटिस में 'पबजी' और 'मोमो चैलेंज' जैसे ऑनलाइन गेम्स शहर में खेलने पर प्रतिबंध लगाया था। लगातार गिरफ्तार पर पुलिस इंस्पेक्टर वीएस वंजारा ( तालुका, राजकोट) का कहना था कि सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देशानुसार किसी भी व्यक्ति को शहर में ऐसे गेम्स खेलते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जमानत भी मिलना आसान
हालांकि, पब्जी खेलने वालों को जेल में डाले जाने के बाद पुलिस उन्हें जमानत भी दे देती है।पुलिस की प्रेस रिलीज के मुताबिक, ऐसे लोगों को इंडियन पेनल कोड सेक्शन-188 के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाता है। बाद में जमानत भी दे दी जाती है। पुलिस कमिश्नर का मानना है कि इस तरह के गेम्स पर प्रतिबंध जरूरी है। ये बच्चों और युवाओं में हिंसक प्रवृत्ति को बढ़ाते हैं। इनके कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान भी होता है। वहीं, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर एके सिंह ने जो नोटिस जारी किया, उसमें शहर में इन गेम्स को खेलने पर बैन लगाया था।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications