VIDEO: सब्जीवालों पर पुलिसवाले ने दिखाई दादागिरी, पैरों की ठोकर से सब्जियां रोड पर बिखेरीं

राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के ज्युबली सब्जी मार्केट में एक पुलिसकर्मी ने जो किया, उस पर लोग उसे जमकर दुत्कार रहे हैं। डंडा​ लिए वह पुलिसकर्मी सब्जी बेचने वालों पर रौब दिखा रहा था। उसने पैरों से ठोकर मारकर उनकी सब्जियां सड़क पर बिखेरीं। मुंह पर काला मास्क पहने वह पुलिसकर्मी गरीब महिलाओं पर भी रहम नहीं कर रहा था। उसका वीडियो सामने आया है, जिसे देख-देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उस पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग कर रहे हैं।

Recommended Video

    VIDEO: सब्जीवालों पर पुलिसवाले ने दिखाई दादागिरी, पैरों की ठोकर से सब्जियां रोड पर बिखेरीं

    इस घटना पर शहर की मेयर बीनाबेन आचार्य का बयान आया है। बीनाबेन आचार्य ने कहा कि, वीडियो सामने आते ही जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। रास्ते पर बैठकर व्यापार करने वाले लोगों को सुरक्षित जगह देने के बारे में भी चर्चा की जा रही है। उधर, शहरभर के व्यापारियों में उस पुलिसकर्मी की हरकत का विरोध शुरू हो गया है। वीडियो वायरल पर उसे देखने वाले लोग पुलिस वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    The Policeman Scattered Vegetables On The Road, watch how he Shown Impunity On Vegetable seller In Rajkot

    संवाददाता ने बताया कि, शहर के जुबली सब्जी मार्केट में कई गरीब किसान सब्जियां बेचने आते हैं। उससे उनकी रोजी-रोटी चलती है। ऐसे में एक पुलिसवाले ने डंडा लिए सब्जी बेचने वालों पर जिस तरह रौब दिखाया, उसकी भत्सर्ना हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+