गुजरात में समुद्र किनारे मिले पाकिस्तानी बिस्कुट और कपड़े, घुसपैठ को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Gujarat News , कच्छ। देश में चल रहे चुनावी माहौल के बीच अबडासा में सरहदी क्षेत्र के समुद्री किनारे पर पाकिस्तानी वस्तुएं बरामद हुई हैं। जिनमें 'मेड इन पाकिस्तान' बिस्कुट, मुखवास, कपड़े और बुक्स शामिल हैं। ऐसी चीजें मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी कड़ी कर दी है। जखौ पुलिस के मुताबिक, समुद्री किनारे पर संदिग्ध चीजें होने की जानकारी मछुआरों से मिली थी।

पाकिस्तानी नागरिक घुस आने की आशंका
सुरक्षा एजेंसियां अब ये पता लगाने की कोशिश में जुटी हैं कि कोई पाकिस्तान नागरिक तो नहीं घुस आया। पाकिस्तानी के प्रवेश से जुड़ी इन्फोर्मेशन के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। बहरहाल, समुद्र किनारे मिलीं चीजों के पानी में बहकर इधर आने की संभावना को भी नहीं नकारा जा सकता। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

नेवी, कोस्टगार्ड और बीएसएफ द्वारा रखी जा रही है नजर
जखौ का सिन्धोडी की समुद्री सीमा जो काफी संवेदनशील मानी जाती है, वहां नेवी एवं कोस्टगार्ड ने चौकसी बढ़ा दी है। यहां पहले भी कई बार आतंकी भारतीय सीमाओं में घुसने का प्रयास कर चुके हैं। कुछ समय पहले एटीएस द्वारा इसी क्षेत्र से बड़ी मात्रा में चरस बरामत किया गया था। जिसके बाद से नेवी, कोस्टगार्ड और बीएसएफ समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस क्षेत्रमें हो रही तमाम हरकतों पर खास नजर रखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications