गुजरात: प्रचार करने पहुंचे मंत्री महिलाओं के सवाल सुन लौटे, वे बोलीं- चुनाव के वक्त ही आते हो

Gujarat News, राजकोट। लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में भाजपा-कांग्रेस द्वारा प्रचार अभियान में पूरा दम झोंक दिया गया है। इसी बीच जसदन के कनेरिया गांव में वोट मांगने पहुंचे मंत्री कुंवरजी बावलिया और भरत बोहरा को महिलाओं के रोष का सामना करना पड़ा। ये महिलाएं पानी की तंगी जूझ रही हैं। उनके इलाके में इसके लिए प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। महिलाओं ने बावलिया और भरत बोहरा से कहा, चुनाव के समय ही आप लोग हमारे पास आते हैं, जबकि सालों से यहां जलसंकट है, वो दूर करने कोई नहीं आता।'

'मुझे वोट नहीं दिया, इसलिए गांव का विकास नहीं हुआ'

'मुझे वोट नहीं दिया, इसलिए गांव का विकास नहीं हुआ'

इस पर बावलिया की तारीफ करते हुए बोहरा ने महिलाओं से कहा, इनको मिलने के लिए पूरे गुजरात के लोग लाइन में खड़े होते हैं और वो खुद आपसे मिलने आए। लेकिन आप को इनकी कद्र नहीं है। साथ ही बावलिया बोले कि, आप लोगों ने मुझे वोट नहीं दिया, इसलिए गांव का विकास नहीं हुआ है। मैं पानी पुरवठा का मंत्री हूं और करोड़ों रुपये खर्च करके गांव का विकास कर सकता हूं।'

..फिर दोनों कार में बैठकर वहां से निकल गए

..फिर दोनों कार में बैठकर वहां से निकल गए

हालांकि, ऐसा कहकर भी वे महिलाओं को शांत नहीं कर पाए और फिर दोनों ही अपनी कार में बैठकर वहां से निकल गए। उनके वहां से जाने के बाद भी महिलाओं में आक्रोश देखने मिला। वे आपस में कहने लगीं कि नेता वोट मांगने के लिए आ जाते हैं और बाद में कोई उनको पूछने तक नहीं आता है।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि, जब बावलिया को पवेलियन लौटना पड़ा तो कुछ लोगों ने महिलाओं से बहस का वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यूजर्स ने महिलाओं का समर्थन किया। कुछ ने कहा कि महिलाओं का प्रश्न ग्राम पंचायत से जुड़ा था, जिसके चलते उनको समझाने का प्रयास किया। वोट के बारे में धमकी देने की कोई बात नहीं की गई।'

लोकसभा चुनाव 2019: गुजरात की सभी सीटों की जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+