पारुल भारद्वाज ने दोस्तों संग गुजरात में MI-17 हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई, देश की फर्स्ट ऑल वुमेन क्रू बनीं
indian air force news, गांधीनगर। इंडियन एयरफोर्स के एक प्रोग्राम के तहत Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर को उड़ाकर फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज (कैप्टन), फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि (को-पायलट) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल (फ्लाइट इंजीनियर) देश की फर्स्ट ऑल वुमन क्रू बन गईं। पारुल समेत चार महिलाओं ने हेलिकॉप्टर की गुजरात में लैंडिंग कराई। वे सभी मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर उड़ाकर एयरफोर्स के एक से दूसरे स्टेशन तक पहुंचीं।

एयरफोर्स की 4 महिलाओं ने उड़ाया मीडियम लिफ्ट हेलिकॉप्टर
इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी के मुताबिक, इन ऑल वुमन क्रू ने बैटल इनोक्यूलेशन ट्रेनिंग मिशन के लिए Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर उड़ाया और गुजरात के साउथ वेस्टर्न एयर कमांड में फॉरवर्ड एयरबेस पर प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी प्रदर्शन दिखाया। हेलिकॉप्टर को स्क्वाड्रन लीडर ऋचा अधिकारी द्वारा यूनिट इंजीनियरिंग अधिकारी प्रमाणित किया गया था। यह भारतीय वायुसेना में महिला अधिकारियों की एक और बड़ी उपलब्धि है।

पंजाब के मुकेरियन से हैं पारुल भारद्वाज
फ़ीट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज पंजाब के मुकेरियन से हैं और संयोग से Mi-17 V5 उड़ने वाली पहली महिला पायलट भी हैं। फ्लाइंग आॅफिसर अमन निधि रांची की रहने वाली हैं और झारखंड की पहली महिला IAF पायलट भी हैं। फ़ीट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ़्लाइट इंजीनियर हैं।

हकीमपेट और येलहंका में पाया प्रशिक्षण
बता दें कि, देश के पायलटों ने वायु सेना स्टेशन हकीमपेट में 'हेलिकॉप्टर ट्रेनिंग स्कूल' में अपने मूल उड़ान प्रशिक्षण को शुरू किया था। जिसके तहत वायु सेना स्टेशन येलहंका में भी उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications