पति के मौत के बाद भाभी ने कर ली देवर से शादी, वह अपनी नाबालिग भतीजी के लिए ही बन गया दरिंदा

महेसाणा। एक महिला ने पति की मौत के बाद अपने देवर से शादी कर ली। वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ उसकी पत्नी बनकर रहने लगी। मगर, देवर तो दरिंदा निकला। एक रात महिला ने देखा कि वह गहरी नींद में सो रही नाबालिग को खींचकर दूर ले गया। उसके बाद उसका यौन शोषण करने लगा। मां ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। फिर, दोनों मां-बेटी को प्रताड़ित किया। सौतेले बाप यानी चाचा की दरिंदगी से उस नाबालिग बेटी की हालत खराब हो गई। लाठी मारे जाने की वजह से उसके हाथ-पैरों में गहरी चोट लगीं। सुबह वह दरिंदा उन दोनों को घर पर छोड़कर बाहर निकल गया।

Mehsana News: man physically harassed woman and her daughter

उस दरिंदे के घर से बाहर जाते ही दोनों जख्मी मां-बेटी थाने जा पहुंचीं। जहां मां ने देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दोनों मां-बेटी की हालत देखकर सिपाही भी दंग रह गए। उन्होंने फौरन रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। संवाददाता के अनुसार, यह घटना गुजरात में महेसाणा क्षेत्र की है। जहां हवसी देवर ने अपनी भाभी और भतीजी के साथ बेरहमी से मारपीट की और उनका यौन शोषण किया। पीड़ित भतीजी तो महज 13 साल की ही है।

आरोपी देवर दोनों मां-बेटी को जख्मी करने के बाद उन्हें अस्पताल भी लेकर नहीं गया। बल्कि मां के सामने ही अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाया। फिर आराम से सो गया था। यह चर्चा गांव में हुई तो लोगों का खून खौल उठा। कई गांववालों ने कहा कि उस दरिंदे का सजा जरूर मिलनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+