टिक टॉक वाली लड़की का दीवाना हुआ शादीशुदा शख्स, पत्नी ने मांगी मदद

राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर में एक शादीशुदा शख्स टिक टॉक पर वीडियो बनाने वाली लड़की से ही प्यार कर बैठा। यही नहीं लड़की की उसके दीवानेपन को देख उससे मिलने को चली आई। शख्स लड़की को भी साथ रखना चाहता है और पत्नी को भी छोड़ने को तैयार नहीं है। मामला '181 अभयम' के पास पहुंचा, जहां तीनों की काउंसलिंग की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

साल 2015 में गोंडल में रहने वाले युवक सागर की शादी इसी क्षेत्र की युवती से हुई थी। 2 साल पहले दोनों के घर बेटी का जन्म होने पर दोनों खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे। पिछले 6 महीने से सोशल मीडिया के कारण इस छोटे परिवार पर बड़ी आफत आ गई। दरअसल, 6 महीनों से युवक लगातार अपने मोबाइल में ही उलझा रहता है। पत्नी ने देखा कि सागर टिक टॉक पर एक ही युवती के वीडियो देखता है। इस बात को लेकर दोनों में ​विवाद होने लगा। एक दिन युवक ने कहा कि वह टिक टॉक वाली युवती से प्यार करने लगा है। युवती भी सिर्फ उससे मिलने के लिए कच्छ से गोंडल आई है, वह उसे छोड़ नहीं सकता।

पति की बातें सुनकर पत्नी के पैरों तले उड़ी जमीन

पति की बातें सुनकर पत्नी के पैरों तले उड़ी जमीन

पति की बात सुनकर पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि, पति ने पत्नी से कहा कि वह उसको भी छोड़ना नहीं चाहता और उसे अलग घर में रखेगा, लेकिन पति के माता-पिता ने बहु का पक्ष लेते हुए बेटे का विरोध किया। पति को दो साल की मासूम बेटी की दुहाई देने पर भी वह मानने को तैयार नहीं है। पत्नी ने 181 पर कॉल कर अभयम की मदद मांगी।

कानूनी कार्रवाई होगी

कानूनी कार्रवाई होगी

अभयम की काउंसलर तृप्ति पटेल, महिला कांस्टेबल हेतल परमार के साथ उनके घर पहुंची। फिर उनकी काउंसलिंग शुरू की गई, लेकिन तृप्ति के मुताबिक, पति अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है और वह अपना मोबाइल भी किसी को देने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। यहां तक कि मासूम बेटी का वास्ता देने पर भी वह अपना निर्णय बदलना नहीं चाहता है। ऐसे में अब पत्नी की शिकायत लेकर उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+