खाने को लेकर हुए विवाद में मां को मार डाला, 10 घंटे तक प्लास्टिक बैग में डालकर रखी लाश

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा में नेशनल हाइवे-48 पर स्थित आलमगीर गांव के पास महिला की लाश बरामद हुई। लाश को प्लास्टिक के बैग में रखा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला के बेटे को पकड़ा। पूछताछ में बेटे ने हत्या करने की वारदात कुबूल ली। फिर जो हकीकत सामने आई, उसे ​सुन लोग दंग रह गए। हत्यारोपी बेटे के मुताबिक, रात को मां से खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े में उसने लोहे की पाट मां के गले पर मारी। उसकी मृत्यु होने के बाद शव को प्लास्टिक बैग में बंद कर दिया और 10 घंटे तक घर में रखे रहा।

गांववालों को आई बदबू तो देखा बैग

गांववालों को आई बदबू तो देखा बैग

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि आलमगीर गांव में उन्हें बदबू आ रही थी। गांव वालों ने पाया कि प्लास्टिक के बैग में महिला की लाश पड़ी हुई थी। उन्हें लाश के पास मोबाइल भी मिला, जिससे महिला की पहचान हो गई। गांववालों द्वारा खबर करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की कांताबेन गोहिल के तौर पर पहचान हुई, जो कि डभोई के करसाण गांव की रहने वाली थी।

लोहे की पाट से किया था गले पर वार

लोहे की पाट से किया था गले पर वार

लाश मिलने के बाद पुलिस द्वारा मृतक महिला के घर जाकर उसके दोंनो बेटों से पूछताछ की गई। जिसमें छोटे बेटे मुकुंद गोहिल के संदिग्ध जवाबों के चलते उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। इसी दौरान मुकुंद ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि, सोमवार को खाना खाने की बात को लेकर माता के साथ कहासुनी हो गई। जिसमें उसने लोहे की पाट से गले पर हमला कर अपनी माता को मौत के घाट उतार दिया।

ऐसे कुबूला गुनाह

ऐसे कुबूला गुनाह

लाश को घर से बाहर निकालना मुश्किल हुआ देख हत्यारे ने उसको दिनभर प्लास्टिक बैग में डालकर 10 घंटे तक घर में ही रखा। रात के करीब 8 बजे संबंधी को गेहूं देने के बहाने रिक्शा बुलाकर आलमगीर गांव पहुंचा। वहां लाश से भरा प्लास्टिक बैग फेंककर दूसरे रिक्शा में वापस घर लौटकर सो गया। फिलहाल हत्यारोपी बेटा पुलिस की गिरफ्त में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+