5वीं मंजिल पर दूध लेने गई महिला को लिफ्ट में बिजली ने पकड़ा, बचाने आए शख्स की भी मौत

राजकोट। दूध लेने निकली एक महिला को बहुमंजिला बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर करंट लगा, जिससे वह चीखने लगी। शोर सुनकर दौड़ा आया शख्स भी बिजली की चपेट में आ गया। दोनों बेहोश हो गए। इलाज के दौरान दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। संवाददाता ने बताया कि, घटना राजकोट के कालावड रोड पर स्थित नाना मवा के पास एक बहुंमजिला रिहायशी इमारत में घटी।

उक्त महिला सोमवार की सुबह हाइट्स नामक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट में चढ़ी। उसका नाम मनीषाबेन आशरा (53) था। वह सुबह करीब साढ़े छह बजे दूध लेने निकली थी। लिफ्ट में जाते ही उसे बिजली का करंट लग गया। महिला के चिल्लाने पर पड़ोस में रहने वाले जिज्ञेश ढोल (47) भागे चले आए। वह लिफ्ट में घुसे तो उन्हें भी बिजली ने शॉट मारे। दोनों करंट से वहीं गिर गए।

man and woman was electrocuted in the elevator on the fifth floor, both died

फ्लैट के अन्य लोगों ने बाद में लिफ्ट की बिजली बंद करवाकर, उन दोनों को उपचार के लिए राजकोट सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उपस्थित चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही तहसील पुलिस थाने का स्टाफ घटनास्थल पहुंचा। बताया गया कि, मृतका मनीषाबेन का पति हाइड्रोलिक पाट्र्स का व्यापार करता है।

मनीषाबेन की दो संतान हैं। उधर, उनके साथ ही जान गंवाने वाले जिज्ञेश दो भाईयों के परिवार में बड़े थे और उनका कंप्यूटर से जुड़ा काम था। लॉकडाउन में अकाल मौत होने से दोनों के परिवार में मातम पसर गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+