प्रेमिका के साथ भागा शादीशुदा प्रेमी, भीड़ ने पकड़कर दी तालिबानी सजा
दाहोद। गुजरात में एक शख्स शादीशुदा होते हुए भी प्रेमिका के साथ भाग गया। किसी तरह वे दोनों प्रेमी-प्रेमिका गांववालों के हाथ लग गए। उन्हें देखकर उनके सगे-संबंधी भी नाराज हो गए। फिर क्या था, भीड़ ने उनकी सरेआम पिटाई करनी शुरू कर दी। प्रेमी के कपड़े फाड़ दिए गए। उसे बांध लिया और नंगा करके धुना। वह चिल्लाता रहा, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसे काफी देर तक पीटते रहे। उसका वीडियो भी बनाया गया, बाद में उसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया गया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि भीड़ किस तरह एक व्यक्ति को पीट रही है। उसे सांटे मारे जा रहे हैं। यह वीडियो किसी चौराहे का है, जहां सबके सामने दोनों को प्रताड़ित किया गया। संवाददाता के अनुसार, यह घटना इतनी बर्बर थी कि प्रेमी को बुरी तरह पिटता देखकर उसकी प्रेमिका बेहोश होने लगी थी। दो लोगों ने उसे भी पकड़े हुए था। लाठियों से प्रेमी के शरीर पर गहरी चोटें लगीं। यह वीडियो किसी तरह पुलिसकर्मियों तक भी पहुंच गया।
इस मामले में सोशल मीडिया यूजर्स के दोतरफा कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि भीड़ को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। वह घर से भागे हैं तो ऐसे ही किसी को तालिबानी सजा थोड़े दी जा सकती है। वहीं, कुछ ने कहा कि लोग प्रेमी को इस तरह पीटकर उसे सबक सिखा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications