शादीशुदा महिला का हुआ दूसरे से अफेयर तो पहले प्रेमी ने घर में घुसकर मार डाला, 25 बार घोंपा चाकू
वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के समा क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। उसने महिला को किसी दूसरे प्रेमी के साथ देख लिया था। इससे पहला प्रेमी आग-बबूला हो उठा था। इसलिए उसने महिला की हत्या कर दी। उस महिला की शादी 8 साल पहले ही हो चुकी थी, लेकिन शादी के बाद भी उसके दो अन्य मर्दों से संबंध बन गए थे। जबकि, पति उसके इन संबंधों से अनजान था।

पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या के मामले में प्रेमी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद पकड़ लिया गया। वह मोडासा की रहने वाली थी। उसकी पहचान दीपा के रूप में हुई। उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी। हालांकि, महिला का पिछले तीन साल से सोमनाथ पाटिल नामक शख्स से अवैध संबंध स्थापित हो गया था। वे दोनों पति की गैर-मौजूदगी में मिलने लगे। कुछ दिनों पहले ही सोमनाथ पाटिल ने दीपा को किसी तीसरे पुरुष के साथ देखा तो उसे गुस्सा आ गया। उसने दीपा को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया।
अपने प्लान के तहत सोमनाथ ने बुधवार सुबह 9 बजे दीपा को मिलने के लिए कहा। दोपहर 12 बजे के करीब दीपा के पति के जाते ही सोमनाथ दीपा के घर में अंदर आ गया। यहां दीपा को अन्य व्यक्ति से प्रेम-संबंध के बारे में पूछने पर उसने इसे अपना निजी मामला बताया। जिसके चलते गुस्साए सोमनाथ ने उसको धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बाद में छुरे से अंधाधुंध 25 से ज्यादा वार कर किए। फिर फरार हो गया।
पुलिस ने आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो मामला समझ आया। जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी को पकड़कर कड़ी पूछताछ की। उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि मैंने दरवाजा बंद कर वारदात को अंजाम दिया, ऐसे में कोई भी नहीं देख पाया। अब पुलिस के पास इस केस का कोई चश्मदीद गवाह नही हैं, लेकिन सोमनाथ के खून से रंगे कपड़े और वॉशबेसिन पर लगे खून के धब्बों से पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications