'हां' के बजाए सुनी 'न' ​तो प्रेमी ने 55 साल की महिला को तलवार से मार डाला, खुद भी पेड़ से लटका

Gujarat News, पोरबंदर। गुजरात में पोरबंदर के एक गांव में 55 साल की महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। जिसके बाद वह खुद भी मरने के ​लिए पेड़ से लटक गया। हालांकि, बच गया। मौके से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसने अपने गुनाह स्वीकारते हुए पूरी कहानी पुलिस को बताई।

lover killed a 55-year-old women and then extrem step himself

पुलिस के अनुसार, ओड़दर गांव में भूराभाई लाखाभाई ओडेदरा नामक शख्स के गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध थे। लंबे समय तक दोनों के बीच बातें होती रहीं। मगर, बीते कुछ दिनों से किसी कारणवश महिला उससे दूर होने लगी। महिला से प्रेम संबंधों में हां के बजाए न सुनने पर ओडेदरा को ठेस पहुंची। वह महिला पर आग-बबूला हो उठा। आवेश में आकर उसने उसके गले पर तलवार मारी। महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

lover killed a 55-year-old women and then extrem step himself

महिला को मारने बाद खून से रंगी तलवार देख हत्यारे को पछतावा हुआ। जिसके बाद उसने भी जान देने की ठान ली। वह एक पेड़ के पास गया और उस पर लटककर खुदकुशी करने का प्रयास किया। हालांकि, मरने से बच गया। उसे खोजती हुई पुलिस अस्पताल में पहुंची, जहां उस पर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई। हत्यारोपी ने महिला का नाम लाभुबेन आंत्रोलिया बताया, उसकी उम्र करीब 55 साल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+