प्रेमी से दूसरी युवती को दूर रखने के लिए प्रेमिका ने इंस्टाग्राम पर बनाया उसका अकाउंट, और फिर..

Gujarat NEws, जूनागढ़। यहां एक फार्मेसी कॉलेज में पढ़ रहीं दो युवतियों को एक ही युवक से प्यार हो गया। ऐसे में एक ने दूसरी को उस युवक से दूर रखने के लिए इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बनाया और उस पर अश्लील फोटोज शेयर करने लगी। दूसरी को जब पता चला तो उसने पुलिस में कंप्लेंट कर दी। जिसके बाद पहली युवती की पोल खुल गई।

love triangle case rise from gujarat college, cyber sell solved the problem

पुलिस के अनुसार, जूनागढ़ की एक युवती अपने परिजनों के साथ थाने आई। उसने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट के बारे में शिकायत की। उसने कहा कि कोई उसके नाम से वीभत्स फोटोज वायरल कर रहा है। जिसके बाद साइबर सेल द्वारा जांच शुरु कर दी गई। पुलिस ने कुछ ही घंटो में नकली एकाउंट बनाने वाली युवती को दबोच लिया।

पकड़ी गई युवती ने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाली बात कुबूली। उसने कहा कि मैं अपने कॉलेज के एक युवक से प्यार करती हूं और जिसका मैंने फेक इंस्टाग्राम एकाउंट बनाया वो भी उसी युवक से प्यार करती है। अपने प्रेमी को उससे दूर रखने के लिए मैंने ये किया।''

जिसके बाद पुलिस ने उसे फटकारा और तमाम फोटोज और पोस्ट रिमूव करवाए। इधर, शिकायत करने वाली युवती भी बाद में उससे सहमत हो गई। जिसके चलते मामला निपटा दिया गया। हालांकि, सिपाही इस बात से भौचक्के रह गए कि युवक ही नहीं युवतियां भी सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने में पीछे नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+