पैसे लेने नहीं जाना होगा बैंक या एटीएम, पोस्टमैन घर आकर देगा 10 हजार रु, जानिए कैसे
राजकोट। कोरोना-लॉकडाउन की वजह से घर से बाहर घूमने या भीड़ एकत्रित करने की मनाही है। मकान-दुकान और परिवहन व्यवस्था भी ठप हैं। ऐसे में लोग रुपए निकालने बैंक या एटीएम का रुख न करें, इसलिए राजकोट प्रशासन ने खास व्यवस्था की है। राजकोट हेड पोस्ट ऑफिस के सब-पोस्ट मास्टर के अनुसार, पोस्ट ऑफिस द्वारा विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है।

इस विशेष सॉफ्टवेयर के आने से अब लोग घर बैठे ही पैसे की व्यवस्था कर पाएंगे। इससे किसी भी बैंक का खाता धारक घर बैठे अपने रुपये निकाल सकता है। इसके लिए पहली शर्त यही है कि, बैंक का खाता आधारकार्ड से लिंक होना चाहिए। साथ-साथ इसमें मोबाइल नम्बर भी होना चाहिए। आप पैसे निकालना चाहेंगे तो पोस्टमैन पोस्ट ऑफिस के साफ्टवेयर में आपकी डिटेल फीड करेगा।

बैंक उपभोक्ता की सारी जानकारी डालेगा। उसके बाद (ग्राहक) का फिंगर प्रिंट लेगा। जो मैच होने पर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। फिर आवश्यक जानकारी देने के बाद पोस्टमैन आपको रुपए देगा। इस योजना के तहत खाताधारक एक बार में 10 हजार रुपए निकाल सकेगा। ज्यादा रकम के लिए भी यही प्रोसेस दोहराना होगा। इस प्रकार, पोस्टमैन घर पर आकर रुपए दे जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications