10 साल से लिव इन में रह रही महिला के प्रेमी को उठा ले गए, फोन पर बोले- 35 लाख दो नहीं तो...
Gujarat News, राजकोट । गुजरात में राजकोट से एक शख्स का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने उस शख्स के साथ लिव इन में रह रही महिला को संदेशा भेजा, महिला से कहा कि 35 लाख रुपए देकर उसे हमसे छुड़ा लो! रुपए नहीं दिए तो तुम्हारे साथी को जान से मार देंगे।'
यह सुनकर महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में महिला के साथी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। वहीं, सभी अपहरणकर्ताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया है।

घटना सोमवार दोपहर की है, शहर के पोपटपरा क्षेत्र में रहने वाले दोलुभा देवूभा वाघेर का अपहरण कर लिया गया। बाद में उसके साथ लिव-इन में रहने वाली रसीलाबेन मकवाणा से 35 लाख रुपयों की मांग की गई। रसीलाबेन मकवाणा और दोलुभा देवूभा वाघेर पिछले 10 साल से लिवइन में थे। दोलुभा देवूभा वाघेर के अपहरण का पता गलते ही रसीलाबेन मकवाणा पुलिस के पास पहुंच गई। जहां उसने पुलिस को बताया कि दोलुभा सोमवार दोपहर को किसी काम से सरकारी अस्पताल गए थे। तभी दिलीपभाई नाम के शख्स का कॉल आया। दोलुभा हॉस्पिटल चौक में उससे मिलने गए। काफी देर तक वापस नहीं आए। तब मैंने कॉल किया तो बताया गया कि वह दिलीपभाई के साथ जामनगर जा रहे हैं और 7-8 बजे तक वापस लौटेंगे।
8 बजे दोलुभा के बजाय दिलीप का फोन आया कि, रात को 12 बजे पहले 35 लाख रुपयों की व्यवस्था करनी होगी। फिर रात 11:30 बजे उन्होंने वापस फोन कर कहा कि अगर कल चार बजे तक रुपयों का जुगाड़ नहीं हुआ तो मेरा मुंह नहीं देख पाओगी। मेरा अपहरण किया गया है और रुपये लिए बिना ये लोग मुझे छोड़ेंगे नहीं।'
इधर, रसीलाबेन ने रुपयों का जुगाड़ नहीं होने पर आखिरकार उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल द्वारा इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच द्वारा पीआई एच एम गढ़वी की निगरानी में मामले की जांच शुरु की गई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जामनगर पहुंची। 4 आरोपी दिलीप और अशोक गोढानिया समेत भरत मेर और भरत ओडेदरा दबोच लिए गए और रसीलाबेन के साथी को छुड़ा लिया।












Click it and Unblock the Notifications