जब भूखे तेंदुए को नहीं मिला शिकार तो निराश हो जा बैठा पेड़ की चोटी पर, ये फोटो आई मोबाइल पर

Gujarat News in hindi, जूनागढ़। गुजरात के सासन गिर जंगल में एक भूखे तेंदुए की तस्वीरें वनकर्मियों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गईं। इन तस्वीरों में देखने को मिल रहा है कि किस तरह एक निराश तेंदुआ पेड़ की चोटी पर जा बैठा हुआ है। काफी उूंचाई से वह चारों ओर नजर घुमाकर अपने शिकार के लायक साबर, चीतल जैसे प्राणियों को ढूंढ रहा है।

leopard on the top of tree in sasan gir forest

डिविजनल कचहरी के अध्यक्ष दिनेश जादव ने बताया कि, हम गिर के देवलिया पार्क क्षेत्र से गुजर रहे थे। तभी हमें शिकार की खोज में निकला एक तेंदुआ रायण के पेड़ पर चढ़ता दिखा। ऐसा दृश्य कम ही देखने को मिलता है, क्योंकि यहां जंगलों में तेंदुए के शिकार की कमी नहीं है। मगर, इस तेंदुए के शिकार नहीं मिल पा रहा था। पेड़ की चोटी पर चढ़ा हुआ देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी टोह पर नजर रख रहा हो। हमने अपने मोबाइल से उसकी तस्वीरें खींचीं।

Rajkot, Leopard, sasan gir, forest, gir forest, gujarat forest,Gir National Park, panther, गुजरात, तेंदुआ, पैंथर, सासन गिर, जंगल, राजकोट

उन्होंने कहा, आमतौर पर तेंदुआ अपने द्वारा किए गए शिकार का आनंद लेने के लिए उसे लेकर पेड़ पर चढ़ जाने के लिए जाना जाता है। दूसरे, वह कभी किसी मनुष्य के सामने नहीं आना चाहता। मनुष्य की नजर पड़ने से पहले ही वह झाड़ियों में छिप जाना पसंद करता है। खासकर जब वह भूखा हो तो पेड़ पर चढ़ता है। इन्हें देखने के लिए वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के शौकीन लोग इन जंगलों की ओर कूच करते हैं।

पढ़ें: घर के अंदर आ घुसा तेंदुआ, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी, 2 लोगों को जख्म देने के बाद हुआ काबू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+