भाभी से बनाए संबंध और मुंबई से गांव भगा लाया उसे, चचेरा भाई तलाशते हुए आया तो जहर देकर मार दिया
Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ के शीलगांव स्थित नेत्रावती नदी के पुल के पास एक शख्स की लाश बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल शुरू की तो मृतक की पत्नी और उसके चचेरे (पित्तराई) भाई का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, चचेरे (पित्तराई) भाई के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। अपने अवैध रिश्ते में जब महिला ने अपने पति को रोड़ा के तौर पर देखा तो उसे मरवाने की ठान ली। इस पर पित्तराई भाई ने महिला के पति को शराब पिलाई और जहर देकर मार डाला।

हत्याकांड के बाद शील गांव के निवासी 66 साल के राणीबेन भीखाभाई भरडा ने भूपेन्द्र त्रिकमभाई भरडा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। राणीबेन भीखाभाई भरडा फिलहाल मुंबई के भांडुप में रहते हैं। उनका कहना है कि बेटे अजय की पत्नी सेजल और पित्तराई भाई भूपेन्द्र के बीच नाजायज संबंध थे। इसकी खबर मिलते ही अजय पत्नी को लेकर मुंबई चला गया और भूपेन्द्र को घर आने से मना कर दिया था। मगर, भूपेन्द्र न सिर्फ वहां पहुंच गया, बल्कि सेजल को लेकर शीलगांव आ गया और उसी के साथ रहने लगा।
बाद में पत्नी को खोजते हुए अजय भी शीलगांव आ गया जहां भूपेन्द्र ने उसको शराब पिलाने के बाद जहर दे दिया। इससे अजय की मौत हो गई। बाद में की लाश नेत्रावती नदी के ब्रिज के पास फेंक दी। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ। हालांकि, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इस केस की सभी परतें खुल सकेंगी। फ़िलहाल हत्या का गुनाह दर्ज कर पुलिस आरोपी भूपेन्द्र को ढूंढने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications