एकतरफा प्यार में पागल नंदोई आग लगाकर गर्भवती महिला से चिपक गया, झुलसने पर बोला- उसने पैसे लिए थे

Gujarat crime News, राजकोट। एकतरफा प्यार में आशिक किस हद तक गिर जाते हैं, इसका बड़ा उदाहरण गुजरात में देखने को मिला है। यहां एक ननदोई अपनी ही रिश्तेदार पर जान छिड़कने लगा। वह शादीशुदा थी और गर्भवती भी थी। जब ननदोई (नंदोई) उसके पीछे पड़ गया तो उसने अपने पति से ननदोई की शिकायत की। उसके बाद पति-पत्नी ने ननदोई से दूरी बना ली। मगर, कई साल बीत जाने पर भी वह उस महिला से दूर नहीं हुआ। बीते रोज महिला अपने घर के पास ही लारी में से सब्जी ले रही थी, तभी ननदोई को उसकी भनक लग गई। ननदोई फौरन उसके पास आ गया और खुद के साथ उस पर भी पेट्रोल छिड़क दिया। उसके बाद महिला को पकड़कर आग लगा ली। दोनों जलने लगे। आग देखकर और चीखें सुनकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह आग बुझाई गई। मगर, आग से वे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

In One-sided love, man burnt a pregnant lady

पुलिस ने बताया कि दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ित गर्भवती महिला और आरोपी ननदोई दोनों के बयान दर्ज किए गए हैं। महिला की उम्र 25 साल है, जबकि आरोपी 40 साल का है। उनसे पूछताछ की गई तो दोनों ने एक-दूसरे को दोषी बताया।

यह घटना राजकोट के चंद्रनगर की है। यहां रहने वाले एक महिला को उसका दामाद चेतन पलाण एकतरफा प्यार करता था। चेतन पलाण किसी दूसरे शहर से आया था और इन दिनों उस महिला के घर के पास ही ठहरा हुआ था। उसकी निगाह उस महिला पर ही बनी रहती थी। कल वह सब्जी लेने लॉरी आई तो चेतन वहीं आ धमका। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही चेतन ने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया। फिर खुद पर भी पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। वह जान बचाकर भागने लगी तो चेतन तेजी से दौड़कर उससे चिपक गया। लोगों ने पानी डालकर दोनों की आग बुझाई और अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत में उन्हें भर्ती किया गया।

अस्पताल में दिए गए बयान में महिला ने कहा, ''मेरे पति की चाची की बेटी से चेतन पलाण ने लवमैरिज की थी। उन दोनों के अब तक दोनों के कोई संतान नहीं हुई। जबकि, मैं शादी के चार साल बाद 5 महीने की प्रेग्नेंट हूं। चेतन पिछले कई साल से हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ा था। मैंने अपने पति को इस बारे में बताया तो उन्होंने चेतन को डांट भी लगाई। हमारा एक-दूसरे के घर आना-जाना भी बंद हो गया था। लेकिन कल वह पूरी तैयारी के साथ आया और अचानक ही मुझ पर और खुद पर पेट्रोल छिड़क दिया। उसके बाद आग लगाकर मुझे पकड़ लिया। वह मुझे अपने साथ जिंदा जलाना चाह रहा था।''

आग में झुलसी महिला के पति ने भी अपनी पत्नी का पक्ष लिया। उधर, अस्पताल में चेतन ने आरोप लगाया कि उक्त महिला ने मुझसे रुपये ऐंठ लिए थे। इसीलिए मैंने यह हरकत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+