शादी नहीं कराई तो प्रेमी ने किया युवती के पेरेंट्स पर हमला, पिता की मौत, मां की हालत भी गंभीर
GujarAT nEWS, राजकोट। युवती से एकतरफा प्यार में पागल एक प्रेमी हत्यारा बन बैठा। अपनी शादी ठुकराने के बाद उसने युवती को पिता को बेरहमी से पीटकर मार डाला। प्रेमी ने अपने परिजनों के साथ लेकर युवती के परिजनों को निशाना बनाया। उसने न सिर्फ युवती के पिता की जान ले ली बल्कि उसकी माता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामला गुजरात में वांकानेर के सरतानपर गांव की कमाण्डर मिल क्षेत्र का है। यहां रामजी जोरुभाई माथासुरिया नाम का शख्स अरजणभाई साडमिया नाम के व्यक्ति की बेटी पर जान छिड़कता था। वह किसी भी तरह उस युवती को हासिल करना चाहता था। उसने अरजणभाई से कहा कि अपनी बेटी की शादी उससे करा दे। मगर, अरजणभाई ने साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद जोरुभाई माथासुरिया ने अपने परिजनों को साथ लेकर बीती रात खूनी खेल खेला।
अपने भाई और पिता को साथ लेकर वह अरजणभाई साडमिया से लड़ पड़ा। जहां अरजणभाई साडमिया, उसकी पत्नी और उस युवती को बुरी तरह पीटा। गंभीर जख्म मिलने पर अरजणभाई साडमिया की मृत्यु हो गई। वहीं, युवती और उसकी मां भी घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।
इस मामले में पुलिस ने हत्यारे जोरुभाई माथासुरिया और उसके पिता जोरुभाई और दो भाई भीखा और देवा के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications