बीवी की हत्या कर बोला पति- मिर्गी का दौरा पड़ने पर गलती से दब गया उसका गला
Gujarat News in hindi, राजकोट। गुजरात में राजकोट के कुवाड़वा रोड क्षेत्र में एक महिला हत्या करने के बाद पति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्त में आने पर उस हत्यारे ने अजीबो-गरीब तर्क दिए। हत्यारे ने कहा कि पत्नी को मिर्गी की बिमारी थी। अचानक उसको मिर्गी का दौड़ा पड़ा और मैंने उसे संभालने का प्रयास किया। तभी गलती से उसका गला दब गया और वह मर गई।'

पुलिस के मुताबिक, हत्यारे की पहचान अशोक जेसिंग वाढेर के रूप में हुई, बीते दिनों उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया था। पकड़े जाने पर उसने अपना बचाव करते हुए कहा है कि उसकी पत्नी वर्षाबेन को मिर्गी की बिमारी थी। गलती से उसी जान चली गई, मगर मेरा उसे मारने का कोई इरादा नहीं थी।

इस मामले में दो दिन पहले कुवाड़वा रोड़ की रहने वाली वर्षाबेन वाढेर बेहोशी की हालात में हॉस्पिटल ले जाई गई थी। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस द्वारा मौत का कारण जानने के लिए फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद पता चला कि श्वास रुकने के कारण उसकी मौत हुई। तब पुलिस ने मृतक के माता-पिता समेत पति और उनके परिजनों की पूछताछ की थी। जिसमें मालूम पड़ा कि पति ने उसकी हत्या की।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अशोक ने बचने के लिए अजीबो-गरीब तर्क दिए। उसने यह भी कहा कि मौके पर ही उसकी मौत हुई थी। हालांकि, अशोक के छोटे भाई की पत्नी के मुताबिक, उस दिन अशोकभाई और वर्षाबेन अपने ऊपर वाले रुम में थे। अचानक अशोकभाई दौड़ते हुए नीचे आए थे और उन्होंने घबराते हुए बताया था कि, मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, मैंने अपनी बीवी का गला दबा दिया है।''
पढ़ें: महिला सहकर्मी से युवती के अश्लील वीडियो बनवाए, फिर दिखाकर ज्यादती करने लगा कंपनी का मालिक












Click it and Unblock the Notifications