बाइक को हाईवे पर पीछे से रौंद भागी कार, CCTV में कैद हुई दिल दहलाने वाला हादसा
Gujarat News in Hindi , अमरेली। गुजरात में बाबरा के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार बाइक को रौंदते हुए भाग निकली। कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार कई फीट उछलकर नीचे गिरा। मौके पर ही उसका दम टूट गया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय रणछोड़भाई बचुभाई के तौर पर हुई, जो कि मगतरपरा अमरापरा के निवासी थे। कार द्वारा बाइक को ठोककर भागने की पूरी घटना हाईवे के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसके वीडियो में स्पष्ठ देखा जा सकता है कि कार चालक ने कैसे निर्दयता से बाइक को पीछे से टक्कर मारी और फिर स्पीड बढ़ाकर वहां से फरार हो गया।

संवाददाता के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और उनके द्वारा ही पुलिस को खबर की गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीसीटीवी देखने पर पता चला कि कार चालक ने पीछे से टक्कर मारी। ऐसा लगता है कि कार चालक ने जान बूझकर बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला। बुजुर्ग के बुरी तरह कुचले जाने पर कार चालक ने बजाए रुकने स्पीड और तेज कर दी और कार दौड़ाते हुए वहां से निकल गया।
बताया जा रहा है कि हादसे में मृत रणछोड़भाई बचुभाई अपने पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे थे। वह बाइक लेकर घर से निकले थे। बहरहाल, कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी के आधार पर ही पुलिस कार चालक को ढूंढने में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications