तेज रफ्तार कार एक के बाद एक बाइकों से टकराई, 2 सगे भाइयों की मौत

Gujarat News, अमरेली। गुजरात में बाबरा में एक तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक 2 बाइकों को टक्कर मारी। टक्कर से बाइकों के परखच्चे उड़ गए और 2 सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए दोनों भाई बैंक से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। वहीं, हादसे के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया।

high speed car hits two bike, 2 brothers deaths

घटना बाबरा के करियाणा रोड की है। माधुपुर के रहने वाले डायाभाई और नरसिंहभाई जाधव नाम के दो भाई बैंक के काम के लिए बाबरा गए हुए थे। वापस लौटते समय करियाणा रोड पर तेज गति से आ रही कार के साथ उनकी टक्कर हुई। कार ने उनकी बाइक समेत दो बाइकों को रौंदा डाला। दोनों भाईयों ने घटनस्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, फरार हुए कार ड्राइवर को खोजने की कार्रवाई भी शुरू की। कार ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया था।

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर ऑपरेटर थी 20 साल की युवती, उस पर सीनियर जमाता था धौंस, वो बॉस से शिकायत करने चली तो किचन में पकड़ लिया और पत्थर से गला गूंचकर मार डाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+