'कर्ज में डूबा हूं, तुमने हेल्प नहीं की तो आत्महत्या कर लूंगा', गुजराती युवक ने अमेरिकन गर्ल को फंसाकर ऐंठे 50 लाख

राजकोट। गुजरात में वडोदरा के गोत्री रोड एरिया में रहने वाले एक युवक ने अमेरिकन युवती को इमोशनली ब्लैकमेल किया। युवक ने उससे 50 लाख रुपये ऐंठ लिए। उससे चैटिंग करते रहकर उसे भरोसे में लिया और कहा, 'मैं कर्ज में डूबा हूं! तुम मदद नही करोगी तो मुझे आत्महत्या करने को विवश होना पड़ेगा। मैं सुसाइड नोट में लिखूंगा कि तुम्हारी वजह से मैं ये कदम उठा रहा हूं।​ सिर्फ तुम्हें ही नहीं, तुम्हारे परिवार को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराऊंगा।' इस तरह वह युवती उसे रुपए देती रही। एक दिन युवती के चाचा को उसका पता चल गया।

बहन के जरिए की अमेरिकन गर्ल से दोस्ती की

बहन के जरिए की अमेरिकन गर्ल से दोस्ती की

युवती के चाचा ने क्राइम ब्रांच में शिकायत की। जिसके बाद गुजरात पुलिस ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कारोलीबाग के कॉन्ट्रेक्टर बंकिम पटेल का चेचेरे भाई प्रवीण अमरीका के मिसिंगन में रहता है। उन्होंने मुंहबोली बहन स्वाति पाटनी को अपना नागरवाडा स्थित घर रहने के लिए दिया था। जिसके चलते स्वातिबेन की बेटी खुशी प्रवीण की बेटी जेसिका के साथ संपर्क में आई। खुशी ने जेसिका की पहचान वडोदरा के गोत्री रोड इलाके में चिरायु पटेल के साथ कराई। तब से जेसिका और चिरायु के बीच सोशल मीडिया पर बातें होने लगीं। नजदीकियां बढ़ने के साथ ही जेसिका चिरायु पर भरोसा करने लगी।

अलग-अलग बहाने बनाकर ऐंठी रकम

अलग-अलग बहाने बनाकर ऐंठी रकम

चिरायु ने जेसिका को इमोशनली फंसाना शुरू कर दिया। पहले उसने अपनी माता की बीमारी के लिए इलाज के बहाने 2 लाख रुपये लिए। बाद में यह सिलसिला आगे बढ़ता रहा। अलग-अलग बहानों से वह रुपए ऐंठता रहा। तीन साल की दोस्ती में उसने खुद के और दोस्त भरत पटेल के अकाउन्ट में कुल 50 लाख से ज्यादा रकम मंगवाई। कुछ दिन पहले फिर रुपयों की मांग करने पर जेसिका ने देने से इन्कार कर दिया।

​..फिर जब युवती ने अपने चाचा को बताया

​..फिर जब युवती ने अपने चाचा को बताया

जेसिका के इन्कार करने पर चिरायु ने उसे धमकी देते हुए कहा कि, मैं कर्जे में डूब गया हूं, तुम मदद नहीं करोगी तो मैं खुदकुशी कर लूंगा और इसके लिए तुम्हें और तुम्हारे परिवार को दोषी ठहराउूंगा। फिर वह जेसिका को सुसाइड नोट की चिठ्ठियां भेजने लगा। उसकी धमकियों से घबराई जेसिका ने आखिर में अपनेचाचा को सारी हकीकत बता दी। फिर मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने चिरायु और भरत को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+