'बीमारी बढ़ जाए तो ऑपरेशन जरूरी है, अब वे 100 बार सोचेंगे', गुजरात में बांटे जा रहे 'नमो पेड़े'

Gujarat News, राजकोट। पुलवामा आतंकी हमले का हिसाब चुकता करने के लिए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में 80 किमी अंदर जाकर आतंकी ठिकानों पर बम गिराए। इस एयर स्ट्राइक में करीब 350 आतंकी मारे गए। इस स्ट्राइक के बाद देशभर में आमजन ने वायुसेना के शौर्य की सराहना की। गुजरात में भी सौराष्ट्र समेत कई स्थानों पर जश्न मनाया गया। NSUI और हिंदूवादी संगठनों ने पटाखे जलाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। तो भाजपा और कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं ने भी प्रशंसा की।

देश के प्रत्येक व्यक्ति का सीना भी गर्व से फूल गया: अंजलीबेन रुपाणी

देश के प्रत्येक व्यक्ति का सीना भी गर्व से फूल गया: अंजलीबेन रुपाणी

सौराष्ट्र में सांसद मोहन कुंडारिया और मुख्यमंत्री की पत्नी अंजलीबेन ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वायुसेना की इस कार्रवाई से न सिर्फ आतंकियों को सबक मिला है, बल्कि देश के प्रत्येक व्यक्ति का सीना भी गर्व से फूल गया है। आने वाले समय में भारत पर हमला करने से पहले सौ बार सोचेंगे।'' इस मर्तबा यहां केन्द्र सरकार की योजनाएं बताने के लिए भाजपा के कार्यकरों द्वारा हाथों में दिये जलाकर अनोखी दीपमाला बनाई गई।

बीमारी बढ़ जाए तब ऑपरेशन करना जरुरी है: रमेश ओझा

बीमारी बढ़ जाए तब ऑपरेशन करना जरुरी है: रमेश ओझा

भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई पर भागवत कथाकार रमेश ओझा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने कहा, ''जब बीमारी बढ़ जाए तब ऑपरेशन करना पड़ता है। इस एयर स्ट्राइक में सबसे अच्छी बात यह है कि, जिसका मरना जरुरी था, उसी को मारा गया है। आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। इस कार्रवाई के बाद लोगों को ज्यादा जागृत रहना होगा। क्योंकि दुश्मन सिर्फ सीमा के पार ही नहीं देश के अंदर भी छिपे हो सकते हैं।''

जामनगर में मिठाई वाले ने लोगों को खास

जामनगर में मिठाई वाले ने लोगों को खास "नमो पेड़े" खिलाए

जामनगर में शिखण्ड सम्राट मिठाई वाले चोटाई ब्रदर्स ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले को लेकर अनोखा सेलिब्रेशन किया। लोगों को अपने खास बनाए "नमो पेड़े" से मुंह मीठा करवाया। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ नारे भी लगवाए।

व्यापारी, विद्यार्थी और महिलाओं में भी जोर का उत्साह

व्यापारी, विद्यार्थी और महिलाओं में भी जोर का उत्साह

शहर के मवड़ी मेईन रोड स्थित शिवशक्ति मिठाई के मालिक द्वारा १० किलो से ज्यादा पेड़े खिलाकर लोगों का मुंह मीठा करवाया गया। शहर के व्यापारी, विद्यार्थी और महिलाओं में भी वायुसेना की एयर स्ट्राइक चर्चा का विषय बनी हुई है।

पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए

पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए

साथ ही बड़ी संख्या में लोग भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बन रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने और वायुसेना समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भारी प्रशंसा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+