गुजरात: वोट डालने आई मंत्री ने तोड़ा नियम, पोलिंग बूथ में लगाए 'मोदी है तो मुमकिन है' के नारे, वीडियो
Gujarat News, भावनगर। गुजरात में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान महिला विकास मंत्री विभावरी बेन दवे ने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किया। विभावरी बेन दवे ने समर्थकों के साथ बूथ के अंदर ही 'मोदी है तो मुमकिन है' और 'वी फ़ॉर मोदी' के नारे लगाए। उनकी इस हरकत से उपस्थित सभी लोग दंग रह गए। लोगों में कई तरह की चर्चाएं होने लगीं।

वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि विभावरी दवे पर आचारसंहिता भंग की शिकायत हो सकती है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, बूथ के 100 मीटर क्षेत्र में वोट किसको दिया है या देना है यह बताना मना है। साथ ही किसी भी पक्ष के समर्थन में कोई भी नारे लगाना आचारसंहिता का उल्लंघन माना जाता है। लेकिन नियमों को सरेआम भंग किया गया। बता दें कि शहर के हिलड्राइव स्थित बूथ में विभावरी दवे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में ये नारे लगाए गए। माना जा रहा है कि उनके खिलाफ आचारसंहिता का भंग करने की शिकायत की गई है।

इधर, कांग्रेस उम्मीदवार कगथराने लिया सीएम रुपाणी का आशीर्वाद
बता दें कि, सौराष्ट्र की सात सीटों पर हो रहे मतदान के दौरान राजकोट सीट पर सीएम रुपाणी पत्नी अंजलीबेन के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे थे। जहां कांग्रेस के उमीदवार ललित कगथरा से उनकी भेंट हुई। कगथरा ने रुपाणी का आशीर्वाद लिया। रुपाणी ने भी सारे भेदभाव भुलाकर उनको आशीर्वाद दिए। यह दृश्य देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में वहां जुट गए। अमरेली में कांग्रेस नेता परेश धानाणी ने भी वोट डाला।

वोट डालने के बाद सीएम रुपाणी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर गर्व का अहसास हो रहा है। साथ ही लोगो को ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील करते हुए कहा कि भारत का मतदाता समझदार है और उसे पता है किसे वोट करना है। पूरी दुनिया के लिए भारत का मतदाता एक मिसाल है। युवा और पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं से भी वोटिंग की अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपनी पूरी सदी को उज्जवल बनाने के लिए मतदान करना है।












Click it and Unblock the Notifications