गुजरात में पिता ने बेटे-बेटी की शादी के कार्ड में छपवाया- "किसानों का हित, कांग्रेस की जीत"

Gujarat News, जूनागढ़। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेसी-भाजपाई समर्थकों द्वारा अजीबो-गरीब तरीके से प्रचार किया जा रहा है। गुजरात में एक शख्स ने अपनी पसंदीदा पार्टी के पक्ष में वोटिंग कराने के लिए निमंत्रण पत्रिका में "किसानों का हित, कांग्रेस की जीत" लिखवाया है। इस तरह उसने अपने बेटे और बेटी की शादी में आने वाले लोगों से भाजपा को वोट नहीं देने की अपील की है।

Gujarat: Wedding card asking guests to vote for congress in 2019

क्यों छपवाया "किसानों का हित, कांग्रेस की जीत"
मामला मालिया के जलंधर गांव का है। यहां रहने वाले भाणजीभाई खीमाभाई दवे ने अपने बेटे और बेटी की शादी की निमंत्रण पत्रिकाओं में कांग्रेस के हाथ के निशान के साथ-साथ "किसानों का हित, कोंग्रेस की जीत" का स्लोगन लिखवाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 9 में से 8 सीटें कांग्रेस को मिली थीं और भाजपा को सिर्फ एक बैठक से संतुष्ट होना पड़ा था। ऐसे में इस तरह के पत्र छपने से भाजपाई नेतृत्व को खतरे की आहट होगी।

सूखाग्रस्त इलाके किसान सरकार से हैं नाराज
इस इलाके में कम एमएसपी, पाकबीमा और बढ़ते कर्ज को लेकर किसानों की खुदकुशी की घटनाएं बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी फैल रही है और खेती प्रधान देश में की गई किसानों की अवगणना आने वाले चुनावों में भाजपा के लिए खतरनाक साबित होने की संभावना राजकीय पंडितों द्वारा बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+