मसाज की आड़ में युवक-युवतियों से कैफे में कराते थे अनैतिक काम, हुई स्ट्राइक तो मच गई भगदड़

Gujarat News, राजकोट। शहर में देह-व्यापार और अनैतिक संबंधों की शिकायतों पर पुलिस इन दिनों अच्छी खासी कार्रवाई कर रही है। पिछले दो दिनों की तैयारी के तहत पुलिस ने कालावाड़ रोड स्थित कोझी कैफे और यूनिवर्सिटी रोड के सीट एन्ड बाइट कैफे पर जो छापा मारा, उससे संचालकों के होश फाख्ता हो गए। इतना ही नहीं, वहां ऐश कर रहे युवक-युवतियां भी इधर-उधर भागने लगे। फिर भी इस रेड के दौरान कई लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

ग्राहकों में मच गई भगदड़, छिपने लगीं युवतियां

ग्राहकों में मच गई भगदड़, छिपने लगीं युवतियां

जानकारी के अनुसार, यहां युवक-युवतियों को कैफे में एकांत की सुविधा देने का वादा किया जाता था। मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का कारोबार चलता था। इसी स्पा के बारे में किसी ने पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस इन जगहों पर आ धमकी। फिर क्या था, अंदर मौजूद युवतियों और ग्राहकों में भगदड़ मच गई थी।

कॉलेजियन यूथ्स को अक्सर देखा जाता था

कॉलेजियन यूथ्स को अक्सर देखा जाता था

कॉलेजियन युवक-युवतियों को कालावाड़ रोड स्थित कोझी कैफे और यूनिवर्सिटी रोड के सीट एन्ड बाइट कैफे में अक्सर देखा जाता था। मगर, किसी को यहां हो रहे कुकर्मों का पता नहीं चल पाता था।

तभी रेड मारी गई, सीसीटीवी फुटेज भी जप्त

तभी रेड मारी गई, सीसीटीवी फुटेज भी जप्त

एकांत की सुविधाएं दी जाने की जानकारी तभी क्राइम ब्रांच को मिली। जिसके चलते दोनों कैफे पर रेड मारी गई। जहां सीसीटीवी फुटेज भी जप्त किए गए। साथ हीं मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

बिना कपड़ों के देखे गए थे कस्टमर्स

बिना कपड़ों के देखे गए थे कस्टमर्स

इससे पहले शहर के बुद्धा इंटरनेशनल स्पा और हेवन वैलनेस सेंटर स्पा में भी मसाज के नाम पर देहव्यापार किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके चलते पुलिस ने मीडिया को साथ में लेकर कार्रवाई की। जिसमें बिना कपड़ों के ग्राहक देखे गए थे। स्पा में काम करती युवतियां दुबकर भागने लगीं।

हुक्के और अन्य सुविधाएं भी थीं

हुक्के और अन्य सुविधाएं भी थीं

वहीं, बताया जा रहा है कि स्पा में हुक्के समेत कई नशे की सुविधा मौजूद थीं। बहरहाल, जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+