3 साल के बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया तेंदुआ, परिजन जंगल में खोजने गए तो मची चीत्कार

Gujarat News, भावनगर। सौराष्ट्र में एक के बाद एक जगहों पर तेंदुए का खौफ छाया हुआ है। अब यहां बगदाना के मालपर गांव से बहुत ही हृदय विदारक घटना सामने आई है। तेंदुए ने एक झोपड़ी में सो रहे 3 साल के बच्चे को शिकार बनाया। वह उसे उठाकर जंगल में ले भागा। परिजन बच्चे की तलाश में उधर गए ​तो उन्हें अपने बच्चे की मृतदेह मिली।

Gujarat: Leopard kills 3-year-old child in Junagadh

जानकारी के अनुसार, घटना मालपर में बीती सुबह करीब चार बजे की है, जब गांव वालों को यहां किसी जानवर के भटकने की चर्चा सुनने को मिलीं। कुछ ही देर में पता चला कि एक परिवार का बच्चा गुम हो गया है। जिसके बाद वनतंत्र के कर्मचारी गांव में पहुंचे। उन्होंने जंगल में तलाश शुरू की तो वहां बगैर पैर वाला मृतदेह ही हाथ लगा।

Gujarat: Leopard kills 3-year-old child in Junagadh

बताया जा रहा है कि जिस परिवार का यह बच्चा गायब हुआ, वह गौ-पालक है। जंगल के करीब यह परिवार झोपड़ा बनाकर रहता है। इससे पास के इलाके में भी बीते 13 दिसम्बर को ऐसी ही घटना घटी थी। तब यहां 35 साल के एक युवक की मौत हो गई थी। यह युवक तेंदुए के हमले का शिकार हुआ था। इलाके में लोग तेंदुए के वजह से दहशत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+