प्रधानमंत्री फसल बीमा की मांग करते गुजरात के किसानों ने किया चक्काजाम, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में जहां सरकार और विपक्ष लोकसभा चुनाव की तैयारियों व्यस्त हैं, वहीं किसान अपनी पीड़ा को लेकर सड़कों पर उतरने लगे हैं। राजकोट में भारतीय किसान संघ की अगवाई में सोमवार को एक हजार से ज्यादा किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। चक्का जाम करते हुए वे पड़धरी मामलतदार कचहरी पहुंचे। विविध बैनरों के साथ किसानों ने चुनाव बहिष्कार करने तक की चेतावनी दी। वहीं, पुलिस उन्हें खदेड़ने के लिए दौड़ पड़ी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई किसानों को कैद भी कर लिया गया।

Gujarat: farmers protest

किसानों के मुताबिक, कम बारिश के कारण उनकी फसलें बेकार हो गईं। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और अन्य मुआवजे से उम्मीदें थीं। मगर, बीमा कंपनी और अधिकारियों की मिलीभगत के चलते पड़धरी के किसानों को बीमा मिल नहीं सका, जबकि राजकोट जिले के किसानों को भी सिर्फ 10% प्रधानमंत्री फसल बीमा ही दिया गया है। जिसके चलते किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी। कहा गया कि आगामी तीन दिनों में बीमा नहीं मिला तो न सिर्फ मतदान का बहिष्कार किया जाएगा बल्कि किसी भी पक्ष के राजनेताओं को गांवों में घुसने तक नहीं दिया जाएगा।

साथ ही आने वाले समय में दूध, सब्जी की सप्लाई रोक देने की चेतावनी भी दी गई। चक्काजाम के दौरान किसानों ये भी कहा कि उपवास आंदोलन समेत स्वैच्छिक मौत की मंजूरी मांगने जैसे कई कदम उठाने हैं। ऐसे में जबकि, लोकसभा चुनाव को कुछ ही दिन बाकी हैं तो सरकार के सामने किसानों की मांगें न मानना भारी पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+