लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में किसान ने फंदे पर झूलकर दी जान, आर्थिक तंगी झेल रहा परिवार

Gujarat News, जूनागढ़। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में फिर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। फसल बर्बादी के बाद से घर में बिगड़े आर्थिक हालात की वजह से उसने गले में फंदा डालकर जीवन का अंत कर लिया। मृतक की पहचान दिलीपभाई टाटमिया के रूप में हुई, जिस पर पूरे परिवार का खर्च चलाने की जिम्मेदारी थी।

Gujarat: farmer hang-self ahead of lok sabha elections 2019

यह किसान वंथली के लुशाला गांव का रहने वाला था। उसकी मौत का पता चलते ही परिवार में मातम छा गया। उन्होंने बताया कि बारिश से फसल की बर्बादी के चलते वह आर्थिक मुश्किलों में फंस गए थे। पिछले काफी दिनों से वह तनाव में जी रहे थे।आखिरकार उन्होंने जान देने का फैसला ले लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच-पड़ताल के बाद ही कन्फर्म होगा कि मौत कैसे हुई।

मालूम हो कि सूबे में सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के दावा करती रही है। साथ ही, किसानों को फसल बीमा से लेकर कर्जमाफी करने तक की बातें होती रहीं हैं। मगर, किसानों द्वारा की जा रही खुदकुशी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सरकार द्वारा किये गए वादों को लेकर लोगों में कई सवाल उठते रहे हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+