गुजरात में जल संकट: जो पानी पशु पीते हैं, मजबूरी में उसे ही प्यास बुझाने के लिए भर रहीं महिलाएं

Gujarat News , ऊना। राज्य सरकार द्वारा तमाम जिलों और कस्बों तक पीने का पानी पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, जमीनी हकीकत कुछ और ही है। छोटे-छोटे गांव और कस्बों के लोगों को एक घड़ा पानी के लिए भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऊना के एलमपुर गांव का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, टैंकर से पानी भरने की कोशिश नाकाम होने के बाद महिला पशुओं का पानी भर कर पीने के लिए ले जा रही है। तो कई महिलाएं निराश हो खाली घड़ा लेकर लौट रही हैं।

Gujarat facing massive water crisis, watch video !

वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर पानी पुरवठा अधिकारी वालजीभाई नकुम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, एलमपुर में एक दिन छोड़कर दूसरे दिन पानी दिया जाता है, लेकिन कुछ दिनों पहले हाईवे का काम चल रहा था। इसी दौरान पानी की लाइन टूट गई। जिसके चलते लगातार तीन दिनों तक पानी नहीं दिया जाने से पानी की किल्लत हुई है। अगले दो दिनों में समस्या का निवारण किया जाएगा।

राज्यभर से मिली खबरों को देखते हैं गुजरात के कई इलाकों में पानी की किल्लत को लेकर हजारों लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। जब बात मीडिया तक पहुंचती है, तो ऐसा ही कोई कारण देना आम बात हो चली है। कई इलाकों में तो लोगों को एक घड़ा पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार के इन बातों से भलीभांति वाकिफ होने के बावजूद इस प्रश्न को अनदेखा कर रही है। क्योंकि उसे लगता है कि, 15 दिनों में बारिश होने पर सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+