गुजरात में फिर भाजपा नेताओं की फजीहत, कमेंट्री कर रही महिला को गालियां देकर मारने दौड़े

राजकोट। गुजरात में हाल ही एक महिला पर लात-घूंसे चलाते भाजपा विधायक का वीडियो वायरल हुआ था। अब फिर भाजपा विधायक व उनके समर्थकों ने पार्टी की फजीहत करा दी है। यहां शहर के रेसकोर्स स्थित माधवराव सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड में विधायक अरविंद रैयाणी एक महिला पर बिफर गए। उनके समर्थक गालियां देकर मारने दौड़ पड़े। वह महिला गुजरात इंटर म्यु. कॉर्पोरेशन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में गुरुवार की शाम कमेंट्री कर रही थी। तब अहमदाबाद और राजकोट के मेयर वाली टीमों का मैच चल रहा था।

Gujarat BJP MLA Arvind Raiyani Insult a woman anchor in cricket match, Video Viral

इस मैच को देखने के लिए भाजपा विधायक अरविंद रैयाणी और स्थानिक कॉर्पोरेटर परेश पिपलिया समेत कई नेता पहुंचे। नेताओं को देखकर एंकर तृप्ति शाह सबका नाम एनाउंस करने लगी। जिसमें गलती से उन्होंने अरविंद रैयाणी के बदले अरविंद पटेल नाम एनाउंस कर दिया। यह सुनते ही विधायक महाशय का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।विधायक, कॉरपोरेटर और उनके अन्य समर्थकों द्वारा एंकर तृप्ति शाह को भद्दी गालियां दी गई और मारने के लिए दौड़ पड़े।

हालांकि, इसी बीच वहां मौजूद महिला मेयर बीनाबेन आचार्य और म्यु. कमिश्नर बंछानिधि पाणी समेत अन्य नेताओं ने किसी तरह नाराज विधायक और उसके समर्थकों को शांत कराया। उनके इस रवैये पर एंकर तृप्ति शाह का कहना है कि भाजपा नेताओं द्वारा किए गए इस दुर्व्यवहार से मैं बहुत दुखी हुई हूं। मुझे दी गई लिस्ट में जो नाम थे, वही मैंने बोला था। तो इसमें मेरी ऐसी क्या ग़लती है, जिसके लिए मुझे गालियां दी गईं। इतने बड़े नेताओं से मुझे ऐसे कृत्य की बिल्कुल अपेक्षा नहीं थी।''

बताया जाता है कि कुछ देर बाद विधायक तो ग़ुस्सा करके चले गए। लेकिन उनके साथ आए कॉर्पोरेटर ने बहुत ही खराब व्यवहार किया। इस मामले को लेकर मेयर और कमिश्नर से शिकायत की गई। अब राज्यभर में इस मामले की चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+