बेटे की निकल रही थी बारात, खुशी में नाचने लगी मां, मगर कुछ देर बाद ही लील गई मौत

Gujarat news in Hindi, ऊना। गुजरात में ऊना के काजरडी में एक घर में शादी की रोज ही मातम छा गया। दूल्हा दुल्हन को ब्याहने के लिए घर से बारात लेकर निकल रहा था। उसी दौरान हो रहे नाच-गान में उसकी मां भी खुशी बांटने के लिए बारातियों के साथ नाचने लगी। मगर, ही देर में भीड़ के बीच ही उसकी अचानक मौत हो गई। उसे हार्ट अटैक पड़ा था। इस तरह खुशियों की जगह घर पर कोहराम मच गया।

Grooms mother die in wedding function at gujarat

संवाददाता के अनुसार, ऊना में रहने वाले भाणजीभाई तन्ना के बेटे बालकृष्ण की शादी हो रही थी। लग्न विधि शुरू करने से पहले परंपरा के अनुसार, बारात निकाली गई। जिसमें परिवार के लोग जमकर नाच रहे थे। दूल्हे बालकृष्ण की माता लाभुबेन भी बेटे की शादी की इस खुशी के मौके पर जमकर नाचने लगी। चारों तरफ खुशियों का माहौल छाया हुआ था।

Grooms mother die in wedding function at gujarat

हालांकि, कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बारात शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही अचानक दूल्हे की मां लाभुबेन नाचते हुए अचानक जमीन पर गिरी। फिर उठ नहीं सकी। लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पता लगते ही घर पर कोहराम मच गया। शादी में आए रिश्तेदार और पड़ोसियों की भी आंखें गीली हो गईं। शादी की खुशियों के बजाए मातम पसर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+