दरवाजे पर बारात और घर में नहीं रहीं दादी, दुल्हन बनी पोती को पता न चले इसलिए फ्रिज में छुपाई लाश
Gujarat News, राजकोट। गुजरात में गोंडल के भोजराजपरा में एक युवती की शादी से पहले ही उसकी दादी की मौत हो गई। शादी बिना रुकावट हो और बेटी अच्छे से विदा हो जाए, इसलिए वृद्धा की मौत की खबर छुपा ली। बेटी को कहा गया कि वो अस्पताल में हैं। रस्में पूरी होने के बाद दादी के शव को फ्रिज से निकालकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस तरह दिल पर पत्थर रख मां-बाप ने बेटी का रिश्ता निपटवाया।

जानकारी के अनुसार, भोजराजपरा में अतुलभाई रैयाणी की पुत्री मित्तल का विवाह गणेशनगर में निवास करते रवि रादडीया के साथ तय हुआ था। सुबह जब रस्में पूरी की जा रही थीं, तभी दादी मणीबेन का निधन हो गया। निधन होते ही परिवार चिंतित हो उठा। लेकिन बेटी की शादी ढंग से हो जाए, इसलिए उसकी दादी के शव को फ्रिज में छिपा दिया गया।
युवती की दादी के मरने की जानकारी घर में 3 लोगों तक ही सीमित रखी गई। मणीबेन के दो पुत्रों को तथा उनके भतीजे को। जिनके नाम हैं विनोदभाई, अतुलभाई और शशीकांतभाई। इन्होंने तय किया कि विवाह हो जाने तक बताया नहीं जाएगा।
युवती जब अग्नि को साक्षी मानकर नवजीवन का प्रारंभ करने वाली थी, तो वहीं उसे दादी की याद आई। इस पर शशीकांतभाई द्वारा उसे कहा गया कि दादीजी को अस्पताल ले जाया गया है। कुछ देर बाद बेटी की विदाई हो गई। तब परिवारजनों ने उसकी दादी की अंतिम यात्रा निकाली। इधर, शादी में शामिल हुए संबंधियों को जब यह पता चला तो उनकी भी आंखें भर आईं। फिर भी सभी ने परिवार की भावनाओं की प्रशंसा की। इन लोगों द्वारा परिवार को ऐसी विकट घड़ी देने के लिए किस्मत को कोसा गया।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications