प्रेमी ने तोड़ा नाता तो प्रेमिका ने उसके 11 साल के बेटे को मिट्टी का तेल पिलाकर आग लगाई

Gujarat News, जामनगर। गुजरात के जामनगर स्थित मोटी खावड़ी क्षेत्र में एक पुरुष के संबंध तोड़ने से नाराज हुई युवती ने गुस्से में सबक सिखाने की ठान ली। युवती ने उसके 11 साल के बेटे को बातों-बातों में मिट्टी का तेल पिलाया और फिर आग लगा दी। किसी तरह उस घायल बेटे को हॉस्पिटल में पहुंचाया गया।

शादी के बाद शख्स भी हितेश की लाईफ में आई दूसरी

शादी के बाद शख्स भी हितेश की लाईफ में आई दूसरी

पुलिस के अनुसार, हितेश राठौड़ नाम के शख्स ने कंप्लेंट की कि उसके बेटे को उसकी गर्लफ्रेंड ने जला दिया है। शख्स ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले रुपा नामक युवती से हुई थी। रूपा से उसे बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने शायर रखा। कुछ साल पहले हितेश की इसी क्षेत्र में भंगार लेने आती संगीता से प्यार हो गया। थोड़े समय पहले इस बात की जानकारी उसकी पत्नी रुपा को हो गई। जिसके चलते पति पत्नी में झगड़े होने लगे। आखिरकार अपनी गलती मानते हुए हितेश ने पत्नी को मनाकर संगीता से रिश्ता तोड़ लिया। वह उससे बातें भी नहीं करता था।

बीवी की बात मानी और संगीता छोड़ दी, संगीता ने ​फिर यह किया

बीवी की बात मानी और संगीता छोड़ दी, संगीता ने ​फिर यह किया

इधर, हितेश के दूर होते ही संगीता की नींद हराम हो गई। वह किसी भी हालत में अपने प्रेमी को खोना नहीं चाहती थी। जब हितेश उसके पास नहीं लौटा तो उसने हितेश को रेप के केस में फ़ांसने की धमकी देकर रुपयों की मांग करना शुरू कर दिया। गुरुवार को हितेश को परेशान करने के इरादे से संगीता ने अपनी अनसूया और लक्ष्मी आदि बहनों के साथ मिलकर हितेश के बेटे शायर को मिट्टी का तेल पिला दिया। फिर आग भी लगा दी। जिसके चलते शायर की बुरी हालत हो गई।

पीड़ित लड़के का चल रहा हॉस्पिटल में इलाज

पीड़ित लड़के का चल रहा हॉस्पिटल में इलाज

हालांकि, हितेश और उसके परिवार ने शायर अस्पताल भेजकर बचाया। ​इसके बाद हितेश ने संगीता और उसकी बहनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि वह जांच के आधार पर इस केस को सुलझाने में लगी है। बहरहाल, पीड़ित लड़के का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+