एक माह पहले हुआ बेटे का ब्याह, घर पर आ रहे थे मेहमान, तभी पिता ने छुरे से ले ली उसकी जान
Gujarat News, पोरबंदर। यहां कुतियाणा के टिंबीनेस गांव में एक पिता ने पुत्र को छुरा घोंपकर मार डाला। दोनों के बीच घर पर दोस्तों को लाने जैसी मामूली बात को लेकर कलह हुई थी, बातों-बातों में मामला इतना गरमाया कि बाप ने बेटे की हत्या कर दी। वारदात से कांपी उस बेटे की मां तुरंत थाने पहुंच गई। जहां उसने हत्यारे पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक, टिंबीनेस में लखमणभाई गरचर और उसके बेटे मेरुभाई के बीच विवाद हुआ, इस विवाद की वजह घर पर दोस्तों और मेहमानों को लाने की बात थी। गर्माए गरचर ने बेटे मेरुभाई पर छुरा चला दिया। वह लहूलुहान हो गया, अधमरी हालात में उसे हॉस्पिटल ले जाने लगे। मगर, इलाज मिलने से पहले ही उसकी जान चली गई।
जिसके बाद मृतक की मां बधीबेन ने अपने पति लखमणभाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। कुतियाणा पुलिस ने मेरुभाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि मेरुभाई की शादी करीब एक माह पहले ही हुई थी, ऐसे में घर में भी खुशी का माहौल था। शादी के बाद की जाने वाली कुछ परंपरा की तैयारियां चल रही थीं। आज मामूली तकरार के बाद हुई इस वारदात से परिवार में मातम छा गया है।












Click it and Unblock the Notifications