Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कंप्यूटर ऑपरेटर थी 20 साल की युवती, उस पर सीनियर जमाता था धौंस, वो बॉस से शिकायत करने चली तो किचन में पकड़ लिया और पत्थर से मार डाली

बॉस से करने जा रही थी ज्यादती की शिकायत, उससे पहले कंपनी के किचन में सीनियर ने मार डाला

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में वांकानेर के मोरबी रोड स्थित सूर्या ऑइल मिल में काम करने वाली एक युवती की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने किचन के अंदर पत्थर से युवती के गले पर निर्दयता से वार किए। युवती की उम्र 20 साल थी और वह मिल में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत थी।

सहकर्मी ने ही कर दी किचन में युवती की हत्या

सहकर्मी ने ही कर दी किचन में युवती की हत्या

पुलिस के अनुसार, मृतक युवती शहर के विशीपरा क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी पहचान कविता चौहाण के रूप में हुई है। उसकी हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि इसी मिल में काम करने वाला उसका एक परिचित आदमी था। जिसका नाम धीरज आहीर बताया गया है। धीरज इस मिल में पांच से काम कर रहा था, जबकि कविता ने 1 साल पहले नौकरी शुरू की थी। वह कविता का सीनियर था।

युवती को ज्यादा काम देता था, फिर मार भी डाला

युवती को ज्यादा काम देता था, फिर मार भी डाला

पड़ताल में पता चला है कि धीरज कविता से मनमानी करता था, गुस्से में वह उसे ज्यादा काम दे देता था। जिसके चलते कविता ने उसकी शिकायत बॉस से करने की बात कही थी। किसी कारण धीरज काम पर नहीं आया तो उसने ​कविता को काम बता दिया, जहां फोन पर दोनों की खूब बहस हुई। जिसके बाद वह कविता के पास आया और वहीं मिल के किचन में उसे पकड़ लिया। इसके बाद पत्थर लेकर उसका गला भींच दिया। सिर पर भी पत्थर से चोटें मारीं।

हत्या के बाद आरोपी ने बताई ऐसी कहानी

हत्या के बाद आरोपी ने बताई ऐसी कहानी

हत्या की वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने धीरज को अरेस्ट किया। पकड़ में आने पर धीरज ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसने यह भी बताया कि बीते 6 महीने से फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरा बंद हैं। इसलिए वारदात कैमरे में कैद नहीं हुई। वहीं, पुलिस को लगता है कि आरोपी ने फुटेज को डिलीट किया होगा। ऐसे में पुलिस फुटेज डिलीट किये जाने का पता लगाने में भी जुटी हुई है।

युवती के परिजनों को बेटी के साथ कुछ और होने का अंदेशा

युवती के परिजनों को बेटी के साथ कुछ और होने का अंदेशा

वहीं, मृतक कविता के परिवार की मानें तो ज्यादा काम होने की बात में कोई सच्चाई नही हैं। हत्या के पीछे और कोई वजह हो सकती हैं। ऐसे में पुलिस को जांच करने के लिए कहा है। मृतका के पिता केतनभाई की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+