स्टेयरिंग पर नहीं रहा कार ड्राइवर का कंट्रोल, बाइक सवार बाप-बेटी को रौंदा
Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट जिले के जसदन क्षेत्र में एक कार ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदकर मार डाला। इस हादसे की वजह थी कार ड्राइवर का स्टेयरिंग से नियंत्रण खोना। जिसके चलते कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर से बाइक खेत में काफी नीचे जा गिरी। वहीं, कार विजपोल के साथ टकराकर गढ्ढे में गिर गई।

मामला बलधोई गांव के पास का है। कार-बाइक के बीच हुए हादसे में बाइक पर सवार पिता-पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटी की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। एक साथ दो मौतों की सूचना से पीड़ितों के घर कोहराम मच गया। मातम छा गया। उधर, एंबुलेंस-108 ने मृत पिता-पुत्री को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जबकि, महिला को सारवार ले जाया गया। जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान नारायणभाई मांडणभाई सुवाण एवं उसकी पुत्री रसीलाबेन के रूप में हुई है। जबकि, घायल महिला का नाम सविताबेन बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications