तेज स्पीड में दौड़ती कार हुई पंचर, बेकाबू हो हाईवे पर बाइक से टकराई, पिता-पुत्री की मौत

Gujarat News, उपलेटा। यहां राजकोट-पोरबंदर नेशनल हाईवे पर दौड़ रही एक कार पंचर होने की वजह से बाइक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पिता-पुत्री को वहां से हटाया।

father and daughter deaths in accident with car

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पोरबंदर नेशनल हाईवे पर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर के पास हुआ। जहां पीछे से आ रही कार ने बाइक को ठोकर मारी। इससे बाइक पर सवार पिता और पुत्री उछलकर नीचे जा गिरे। पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पुत्री को जूनागढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया। कुछ घंटों बाद उसकी भी मौत हो गई।

father and daughter deaths in accident with car

पुलिस ने बताया कि बाइक से टकराने से पहले कार का टायर पंचर हो गया था और वह बेकाबू हो गई थी। हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान भीखाभाई गोवाभाई जागेल के रूप में हुई है। वह अपनी 18 वर्षीय पुत्री रिया के साथ बाइक पर जा रहे थे। भीखाभाई गोवाभाई के भाई अशोकभाई ने कार चालक के खिलाफ उपलेटा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+