नौकरी से निकालने की धमकी दे महिला का कर रहा था यौन-शोषण, कहता था ऐसी-ऐसी बातें

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट के काशी विश्वनाथ प्लॉट एरिया में एक महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर उसका यौन-शोषण करते रहने का मामला सामने आया है। महिला यहां श्रीमाली ब्राह्मण समुदाय संस्था में पीओन है, जिसके महासचिव पर महिला का 9-10 बार दुष्कर्म किए जाने के आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला का कहना है कि महासचिव ने मेरे पति की बीमारी और आर्थिक तंगी होने की मजबूरी का इस तरह फायदा उठाया।

पता चलते ही माफी मांगने लगा और फिर रफ्फूचक्कर हो गया

पता चलते ही माफी मांगने लगा और फिर रफ्फूचक्कर हो गया

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उक्त संस्था का महासचिव मनीष अरविंदभाई त्रिवेदी वर्ष 2017 से महिला का यौन-शोषण कर रहा था। बीती 25 जनवरी की शाम भी वह महिला को रूम में खींच ले गया था, तभी संयोगवश उस महिला का पति भी वहां आ धमका और हकीकत सामने आ गई। जिसके बाद पति-पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, आरोपी मनीष माफी मांगने लगा और फिर रफ्फूचक्कर हो गया।

पीड़िता का पति बीमार और आर्थिक ​स्थिति खराब

पीड़िता का पति बीमार और आर्थिक ​स्थिति खराब

बताया जा रहा है कि महिला का पति बीमार चल रहा है और इसलिए वह श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था की बिल्डिंग में बीते 2 साल पीओन की नौकरी कर रही है। उसके बच्चे भी हैं। बोर्डिंग के ट्रस्टी द्वारा उसे पांच हजार महीना वेतन दिया जाता है। उसकी ड्यूटी का समय सुबह दस से एक और शाम को पांच से आठ बजे का है। नवंबर 2017 में उसके पति को दुर्घटनावश अस्पताल ले जाना पड़ा था। तब श्रीमाली ब्राह्मण समुदाय के ट्रस्टी और होदेदार पति को देखने आए थे। उसी वक़्त मनीष से जान-पहचान हुई थी।

महिला से कहता था, मुझे खुश रखो नहीं तो..'

महिला से कहता था, मुझे खुश रखो नहीं तो..'

मनीष ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर ​दिया। वह अकेले में उससे मिलता और जबरदस्ती कमरे में ले जाता। वह महिला को कहता था कि 'आप मुझे खुश नहीं रखोगी तो आपको नौकरी से निकाल दूंगा।' उसकी ऐसी धमकियों से महिला चुप रही। वहीं, उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी और पति की दवाएँ महंगी थीं। ऐसे में मनीष उसे हवस का शिकार बनाता रहा। हालांकि, अंतत: आरोपी का भंडा फूट गया। अब पुलिस उसे ढूंढ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+