Ex-हसबैंड ने शहर में बाइक से पीछा कर महिला पर सरेआम फेंका तेजाब, जल गया पूरा मुंह

राजकोट। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के होमटाउन राजकोट में एक महिला पर सरेआम एसिड अटैक हुआ। महिला पर एसिड यानी तेजाब उसके ही पूर्व पति ने फेंका। उसने महिला का बाइक से पीछा किया था और फिर पास आकर बोतल उसके मुंह पर उड़ेल दी। तेजाब पड़ते ही पीड़िता दर्द से चीखने-चिल्लाने लगी। आस-पास के लोगों की शिकायत पर पुलिस घटनास्थल पहुंची।

ex Husband acid attack on woman

महिला को एंबुलेंस के जरिए को अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, ए डिवीजन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर गुनाह दर्ज कर लिया। आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी। आरोपी की पहचान पोरबंदर के प्रितेश पोपट के रूप में हुई। जिसकी शादी कुछ साल पहले राजकोट की मायाबेन से हुई थी और दो बेटियां हुईं। हालांकि, पति के शक करने के स्वभाव को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा।

बताया जाता है कि 14 महीने पहले ही दोनों अलग हो गए थे। बाद में मायाबेन राजकोट आकर नौकरी करने लगी। हालांकि, अलग होने के बावजूद पति प्रितेश उनको परेशान करता रहता था। कल मायाबेन नौकरी के लिए जा रही थी। तभी पोरबंदर से आया प्रितेश बाइक पर उनका पीछा करने लगा और शहर के लोधावाड़ चौक के पास मायाबेन को रोक दिया। बाद में चेहरे पर एसिड की बोतल छिड़क दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+