IMO से महिला कर्मियों को भेजता था गंदे मैसेज और फोटो, साइबर सेल ने लगाई अक्ल ठिकाने

Gujarat News in hindi, राजकोट। अपनी पहचान छुपाकर IMO एप्लिकेशन से महिला कर्मचारियों को अश्लील मैसेज और फोटो शेयर करते रहने वाले एक शख्स को गुजरात पुलिस ने दबोच लिया। वह शख्स सोशल मीडिया का दुरुपयोग करता था। उसके खिलाफ पीड़ित महिला ने साइबर सेल में कंप्लेंट दर्ज कराई थी।

cyber cell arrested a man in crime case of IMO application

महिला के मुताबिक, वह पिछले कई महीनों से परेशान की जा रही थी। मगर, पता नहीं चल पा रहा था कि परेशान करने वाला कौन है। जो शख्स अब पकड़ा गया है उसकी पहचान राहुलकुमार गौरव शिवजी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि राहुल अपनी पहचान छिपाकर साथ में काम करने वाली महिलाओं को आईएमओ एप्लिकेशन से अश्लील चै​ट करता था।

यह घटना राजकोट की ऐजी ऑफिस से सामने आई है। आरोपी राहुल बिहार का रहने वाला है और यहां क्लर्क का काम करता है। उसने वैसे तो सिर्फ १०वीं कक्षा तक ही की पढाई की, मगर वह बड़ा शातिर हो गया। दो साल पहले साथ काम करने वाली एक महिला के साथ उसका परिचय हुआ था। बाद में पिछले कुछ महीनों से उसने इस महिला को परेशान करना शुरू कर दिया था। उसने कुबूला है कि वह 5 से ज्यादा महिलाओं को ऐसे ही परेशान कर चुका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+