कांग्रेस हेलिकॉप्टर देकर करा रही हार्दिक पटेल से प्रचार, 7 दिन में करेंगे 50 सभाएं

Gujarat News, जामनगर। कांग्रेस मुखिया राहुल गांधी मौजूदगी में 12 मार्च को कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद से हार्दिक पटेल गुजरात में भाजपा विरोधी प्रचार में पूरा दम झोंके हुए हैं। ताबड़तोड़ रैलियों एवं जनसभाओं से उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए खूब प्रचार किया है। कांग्रेस ने हार्दिक के लिए खास हेलीकॉप्टर की सुविधा दे दी है और वे राहुल और प्रियंका के बाद तीसरे बड़े प्रचारक बन गए हैं। 7 दिन में उन्होंने राज्यभर में अलग-अलग ठिकानों पर 50 सभाएं करने की तैयारी की है।

जामनगर में किया प्रचार

जामनगर में किया प्रचार

सोमवार को हार्दिक जामनगर पहुंचे, जहां वे जनसभा करने गए। इसके लिए पहले अहमदाबाद से हेलीकॉप्टर द्वारा राजकोट पहुंचे और फिर कार से कालावड़ रवाना हो गए। कालवाड़ जामनगर जिले में स्थित है। यहां सभा के दौरान हार्दिक ने कहा कि अल्पेश ठाकोर कांग्रेस द्वारा दी गई इज्जत और ताकत को संभाल नहीं पाया। इसीलिए उसने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

बोले- राजीव गांधी की वजह से अमेरिका भारत का दोस्त बना

बोले- राजीव गांधी की वजह से अमेरिका भारत का दोस्त बना

हार्दिक ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीतियों पर कड़े प्रहार किए। कहा कि राजीव गांधी की कुशल विदेश नीति से अमरीका और रशिया भारत के मित्र बने। हार्दिक ने क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की बहन और पिता के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत किया, कहा कि क्षत्रिय वोट अब कांग्रेस मिलेगा।

'मैं पूरे प्रांत में भाजपा को हराने की कोशिश कर रहा हूं'

'मैं पूरे प्रांत में भाजपा को हराने की कोशिश कर रहा हूं'

बता दें कि, हार्दिक पटेल के भी जामनगर से चुनाव लड़ने की चर्चा हुई थीं, लेकिन कानूनी मुश्किलों के कारण यह संभव नहीं हो पाया। इसका आरोप भाजपा पर लगाते हुए हार्दिक ने कहा था कि, अगर में चुनाव लड़ पाता तो भाजपा को एक सीट की चिंता होती। लेकिन अब तो मैं पूरे प्रांत में भाजपा को हराने का प्रयास करूंगा।'

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+