लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, गुजरात में विधायक पीरजादा समेत 5 लोग गिरफ्तार
Gujarat News in Hindi, राजकोट। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस पार्टी के विधायक समेत 5 लोगों की धरपकड़ हुई है। यहां मोरबी में एट्रोसिटी के अपराध में वांकानेर कुवाडवा सीट के विधायक मोहम्मद पीरजादा को जेल हो गई। पीरजादा के साथ ही 4 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पीछे पीरजादा द्वारा 2012 में सरकारी सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला है, जब उन पर एट्रोसिटी का अपराध दर्ज किया गया था।

बता दें कि, पीरजादा वांकानेर सीट से 2002 से जीतते आ रहे हैं। इस सीट से उन्होंने 2017 में भाजपा के जीतू भाई कांतिभाई सोमानी को हराया था। यह दिलचस्प है कि पीरजादा को हिंदू वोटर्स का समर्थन ज्यादा मिला है, जबकि वांकानेर में केवल 27 प्रतिशत ही मुस्लिम वोटर्स हैं।
जमानत पर हुई रिहाई
अब उन्हें एट्रोसिटी के अपराध में गिरफ्तार किया गया तो उन्होंने अपनी अग्रिम जमानत ले ली। जिसके बाद उन्हें फौरन जमानत पर रिहा कर दिया गया। हालांकि, चुनावी सरगर्मी तेज होने की वजह से इस मामले को लेकर राजनीति गर्मा गई है।












Click it and Unblock the Notifications