गुजरात में कांग्रेस विधायक द्वारा भाजपा को वोट देने की अपील के पोस्टर वायरल, वो बोला- ये साजिश है
Gujarat News in Hindi, राजकोट। लोकसभा चुनाव की वोटिंग होने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में सूबे में कांग्रेस-भाजपा द्वारा अपना-अपना प्रचार अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। धोराजी में प्रचार से जुड़ा एक अजीब वाकया सामने आया है, वह यह कि कांग्रेसी विधायक द्वारा भाजपा के लिए वोट दिए जाने की मांग करते पोस्टर शहर में चिपका दिए गए हैं। जबकि, उक्त कांग्रेसी विधायक का कहना है कि मैंने विरोधी दल के लिए तो कभी वोट नहीं मांगे, मुझे विरोधियों द्वारा इस तरह निशाना बनाया जा रहा है।

विधायक ललित वसोया का हवाला देकर चिपकाए गए पोस्टर
ये विधायक हैं ललित वसोया। शहर में उन्हीं की फोटो वाले पोस्टर वायरल हुए हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि भाजपा को वोट दें। इन पेास्टरों में वसोया के साथ रुपाणी, नितिन पटेल और जीतू वाघाणी के फ़ोटो भी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कमल के निशान के साथ लिखा है, "अपना अमूल्य वोट भाजपा को दीजिए।"

पोस्टर्स को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे
इन पोस्टर्स को देखकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे हैं, हालांकि ललित वसोया द्वारा इस मामले में भाजपाइयों को ही जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि मस्तीखोरी के लिए ऐसा किया गया है। ये तरीका सही नहीं है, मैं कांग्रेस का लीडर हूं, दूसरे दल के लिए क्यों वोट मांगूंगा।''

वसोया की कार की टक्कर से हुई थी महिला की मौत
बता दें कि ललित वसोया गुजरात में धोराजी के विधायक हैं। बीते दिनों उनकी कार एक महिला से टकरा गई। इस हादसे में महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी थी, इलाज के दौरान उसका दम टूट गया था। उनकी कार के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह एक टेलीविजन डिबेट में भाग लेने पोरबंदर आ रहे थे। यहां एयरपोर्ट के नजदीक स्थित कलेक्टर कचहरी के पास उनकी कार महिला के सिर से गुजरी थी। वसोया विधायक होने के साथ-साथ पोरबंदर की लोकसभा सीट के संभावित उमीदवार भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications